{"_id":"600501b8c7cc888eadb37626a51b5200","slug":"sp-attaks-on-bjp-s-mentality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व भाजपाइयों की मानसिकता पर सपा का तगड़ा प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व भाजपाइयों की मानसिकता पर सपा का तगड़ा प्रहार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा नेता मंच से भले ही किसानों व गरीबो का नाम लें, लेकिन हकीकत में उनका इनसे कोई नाता नहीं है। उनकी मानसिकता शहरी है।
विज्ञापन
वे हमेशा अमीरों को ही ज्यादा सुख सुविधा देने के प्रयास में रहते हैं। चौधरी ने कहा, सपा सरकार हमेशा किसानों, गरीबों और पिछड़ों की मददगार रही है।
इसलिए जब भाजपा की केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी बनाने की बात कहीं तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्मार्ट विलेज की अवधारणा पेश की।
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी और गांव को सुदृढ़ किया जाना आर्थिक विकास के लिए अति आवश्यक है।
भारत के गांवो का विकास तभी होगा जब खेतों में हरियाली होगी।
लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कृषि की उपेक्षा करने के फलस्वरूप लाखों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।