'मायावती ने बसपा को घर की जायदाद बना दिया है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मायावती के आचरण से ही बसपा को झटका लगा है लेकिन बसपा सुप्रीमो यह मानने तो तैयार नहीं है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस दलित आंदोलन की नींव रखी थी, बसपा अध्यक्ष ने उसे अपने स्वार्थ साधन का जरिया बनाकर डुबो दिया है।
उन्होंने कहा, बसपा में इन दिनों पतझड़ का मौसम यूं ही नहीं आया है। बसपा में अब विचारधारा नहीं, व्यक्तिगत राजनीति चलती है।
बसपा अध्यक्ष ने पार्टी को अपने घर की जायदाद बना दिया है। वह भ्रम फैला रही हैं कि जनता को बसपा से ही बेहतर सरकार की आस है लेकिन जनता देख चुकी है कि बसपा सरकार कैसे काम करती है।
उनके पांच साल में सरकारी खजाने की जबर्दस्त लूट हुई। जनता की गाढ़ी कमाई पार्कों व स्मारकों के निर्माण पर खर्च हुई।