शिकायत लेकर आई महिला के पीछे पड़ा कोतवाल, वाट्सएप के मैसेज देख एसपी ने किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाट्सएप पर प्रेम का इजहार कर एक महिला को परेशान करना नगर कोतवाल को भारी पड़ गया। महिला वाट्सएप का स्क्रीन शॉट लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिली। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल को निलंबित कर दिया। एसपी ने सोशल मीडिया सेल के प्रभारी को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है।
नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी की कुड़वार थाने में तैनाती के दौरान करीब दो माह पूर्व किसी केस के सिलसिले में एक महिला से जान-पहचान हुई थी। विवेचना के दौरान नंद कुमार तिवारी ने महिला को धोखा देने के आरोपी को जेल भेजने का आश्वासन दिया था।
उन्हें सितंबर माह में कोतवाली नगर की कमान दी गई। कोतवाली का चार्ज लेने के बाद कोतवाल लगातार महिला के वाट्सएप पर मैसेज भेजने लगे। मैसेज में महिला से प्रेम का इजहार करते रहे।
कोतवाल से तंग आकर महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से मिली। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर कोतवाल को निलंबित कर दिया। एसपी ने सोशल मीडिया के प्रभारी बेनी माधव त्रिपाठी को नगर कोतवाल बनाया है।
कई उपनिरीक्षकों के क्षेत्र बदले
एसपी ने शुक्रवार को कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इस फेरबदल में उपनिरीक्षक नूतन स्वरूप कुड़वार से लक्ष्णपुर कोतवाली नगर, वीरेंद्र कुमार सोनकर थाना कुड़वार से मुडिला बाजार पुलिस चौकी कादीपुर, बबलू जायसवाल कोतवाली चांदा से चौकी अमहट कोतवाली नगर, अजय कुमार द्विवेदी गोसाईगंज थाने की द्वरिकागंज चौकी से पुलिस लाइन, दयाशंकर मिश्र कोतवाली जयसिंहपुर से चौकी इंचार्ज बरौंसा, पवन कुमार राय जयसिंहपुर कोतवाली से द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज, सुरेंद्र तिवारी बरौंसा चौकी से कोतवाली जयसिंहपुर, हवलदार यादव कोतवाली चांदा से कोतवाली लंभुआ में तैनाती दी गई है।