फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and SSP alongwith 14 IPS officers transferred in Uttar Pradesh.

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित आठ जिलों के एसपी बदले, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

Tue, 20 Aug 2019 11:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Aug 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP and SSP alongwith 14 IPS officers transferred in Uttar   Pradesh.
- फोटो : Shutterstock

यूपी में मंगलवार को शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। पांच जिलों के कप्तानों की जिले से छुट्टी कर दी गई है और उन्हें नान डीएफ में भेज दिया गया है जबकि तीन जिलों के कप्तान एक जिले से दूसरे जिले में भेजे गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी बरेली मुनीराज जी को बरेली से हटा दिया गया है। उन्हें 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है। उनके स्थान पर बागपत के एसपी शैलेश कुमार पांडेय को जिले की कमान सौंपी गई है। 2011 बैच के शैलेश अभी तक बागपत के एसपी थे। मुरादबाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में तैनात प्रताप गोपेंद्र यादव को बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


एटा में एसएसपी स्वप्निल ममगैन को रायबरेली का एसपी बनाया गया है। रायबरेली के एसपी रहे सुनील कुमार सिंह अब एटा के एसएसपी होंगे। राम बदन सिंह को भदोही जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है। भदोही में एसपी रहे राजेश एस को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। रायबरेली के साथ अमेठी के एसपी राजेश कुमार को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके स्थान पर ख्याति गर्ग को अमेठी का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। अमेठी के एसपी राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक बीआर अम्बेडकर पुलिस अकादमी बनाया गया है। जौनपुर के एसपी विपिन मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। विपिन को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी भेजा गया है जबकि विपिन के स्थान पर रवि शंकर छवि को जौनपुर का एसपी बनाया गया है।

कुशीनगर के एसपी को बनाया गया एसटीएफ का एसपी

कुशीनगर के एसपी राजीव नारायण मिश्रा को भी हटा दिया गया है। उन्हें एसटीएफ भेजा गया है। राजीव नारायण से मुख्यमंत्री ने पिछली वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। राजीव नारायण के स्थान पर विनोद कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया एसपी बनाया गया है। यूपी 100 में तैनात मोहम्मद इमरान को सोशल मीडिया के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed