{"_id":"5c3199ecbdec2256cd7e21f2","slug":"sp-and-bsp-alliance-will-not-affect-us-says-deputy-cm-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन का भाजपा पर नहीं होगा असर, देश की जनता मोदी के साथ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन का भाजपा पर नहीं होगा असर, देश की जनता मोदी के साथ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य
Sun, 06 Jan 2019 11:32 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि सपा-बसपा के गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं होगा। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और फिर से उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन
KP Maurya,UP Deputy Chief Minister: Whether SP-BSP ally or not, we have nothing to say on it nor will we be affected. Country is firmly with Modi ji and people want to see him as the PM again pic.twitter.com/qSU9QytKxq
— ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2019विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, गठबंधन का औपचारिक एलान 15 जनवरी को होना है। दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और रालोद को तीन सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
सपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, अखिलेश यादव और मायावती की अगली बैठक 10 जनवरी के बाद तय की गई है। दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर बसपा और पूर्वांचल में अधिकांश सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।