{"_id":"bf4eb28585abd4acf51346b7b51f9fe3","slug":"sp-alleges-bjp-and-congress-for-helping-capitalists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पूंजीपतियों पर मेहरबान रही हैं भाजपा-कांग्रेस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पूंजीपतियों पर मेहरबान रही हैं भाजपा-कांग्रेस'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह विडंबना है कि जिन्हें खेती-किसान और गांव से कभी मतलब नहीं रहा वे उनके लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उनके लिए अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। जनता पिछले कई वर्षों से उनकी चालबाजियों से वाकिफ है और इन्हें भविष्य में भी सत्ता से दूर रखने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, भाजपा का किसान प्रेम पूरी तरह दिखावटी और ढोंग है।
भाजपा की नीतियां कांग्रेस की तरह पूंजीघरानों की पोषक रही हैं। बड़े औद्योगिक घरानों को इनके शासनकाल में तमाम रियायतें मिलती रही हैं जबकि गरीब और गरीब होता गया है।
विज्ञापन