फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP activist murdered in faizabad.

फैजाबाद में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 May 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसौधा (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मसौधा (फैजाबाद) Updated Sat, 28 May 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
SP activist murdered  in faizabad.
इसी कार में मिला शव। (इनसेट में मृतक की तस्‍वीर) - फोटो : amar ujala

इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार में सपा के बूथ प्रभारी रामसागर वर्मा की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


देर रात मामले की जानकारी के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया। मृतक के भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के मसौधा मजरे माधोपुर निवासी राम सागर वर्मा (28) पुत्र परशुराम सूबे की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से जुड़ा था और अपने ग्राम पंचायत का बूथ प्रभारी था। रामसागर के साथ घर से निकले उसके मौसी के लड़के कुलदीप वर्मा निवासी पलिया गोवा भुतहिया ने बताया कि शाम को वह लोग मसौधा में थे और इसके बाद दोनों कार से रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला के पास चले गये।
विज्ञापन


वह लोग चाय-पानी कर ही रहे थे कि उनके गांव के ही आलोक वर्मा का फोन आया और उसने राम सागर को मिलने के लिए भरतुकंड बुलाया। आलोक से उसकी न पटने के  चलते रामसागर उनको लगभग सवा नौ बजे वहीं छोड़कर अकेले कार लेकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 बार की कॉल पर नहीं आया कोई जवाब

SP activist murdered  in faizabad.
पोस्टमार्टम के दौरान लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

रामसागर ने 10-15 मिनट में लौटकर आने की बात कही थी। विलंब होने लगा तो उसने 22 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर वह अपने परिचित की बाइक लेकर खोजने निकला तो कार भरतकुंड पेट्रोल पंप के सामने हाईवे किनारे स्टार्ट खड़ी मिली। पार्किंग लाइट जल रही थी।

भीतर झांककर देखा तो रामसागर स्टेयरिंग पर औंधा लुढ़का हुआ था और ढेर सारा खून पसरा हुआ था। सिर व पीठ में गोली लगी हुई थी। उसने पेट्रोल पंप पहुंच जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पंप पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कार से मृतक के दो मोबाइल समेत चार मोबाइल व पिछली सीट पर पॉलीथिन में रखे जमीन के कागजात मिले हैं। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ अयोध्या, एसओ ने मौका-मुआयना किया। जानकारी पर सपा विधायक आनंदसेन यादव, पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के पिता इच्छाराम सिंह समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गये।

एसओ अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या गोली मारकर की गई है। भाई फूलचंद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed