{"_id":"617a74f6e6409374a763c450","slug":"sookar-and-soron-declared-holy-pilgrimage-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूकर क्षेत्र सोरों तीर्थ स्थल घोषित : ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विकास के साथ स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूकर क्षेत्र सोरों तीर्थ स्थल घोषित : ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विकास के साथ स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
Thu, 28 Oct 2021 08:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:19 PM IST
सार
यूपी सरकार ने ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
yogi adityanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार ने कासगंज स्थित पवित्र सूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थस्थल घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर सूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने की संत महात्माओं और श्रद्धालुओं की दशकों पुरानी मांग पूरी होने की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने से उस क्षेत्र में आने वाले अनेकों छोटे-छोटे तीर्थों के जीर्णोद्धार में सुगमता होगी। साथ ही चक्रतीर्थ, योगतीर्थ, सूर्यतीर्थ, सोमतीर्थ एवं साकोटकतीर्थ को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सोरों सूकर क्षेत्र के तीर्थ स्थल घोषित होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए साधन विकसित होंगे।
विज्ञापन
भगवान बराह की स्वर्गारोहण स्थली है सूकर क्षेत्र सोरों
ब्रजक्षेत्र स्थित सूकर क्षेत्र, सोरो कासगंज आदितीर्थ है। विभिन्न पुराणों में सोरों सूकर क्षेत्र का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि सोरों सूकर क्षेत्र में भगवान विष्णु के तीसरे अवतार के रूप में बराह भगवान की निर्वाण स्थली है। सोरों सूकर क्षेत्र के तहत जो कुंड (हरिपदी गंगा) है यह वही स्थान है जहां भगवान श्री बराह ने स्वर्गारोहरण किया था। तभी से इस कुंड में मृत्यु के पश्चात अस्थियों का विसर्जन किया जाता है। सोरों सूकर क्षेत्र को मोक्ष प्रदान करने वाले तीर्थ के रूप में माना जाता है। योगी सरकार की कोशिशों से सोरों एवं आस-पास धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पौराणिक गतिविधियों में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विगत साढ़े चार वर्षों में काफी प्रगति हुई है।
विज्ञापन
तीर्थ स्थल का दर्जा मिलने पर होगा यह लाभ
- तीर्थ की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा।
- तीर्थ के महत्वपूर्ण प्राचीन धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा सकेगा।
- तीर्थ स्थल पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा।
- तीर्थ स्थल की श्रेणी में शामिल होने से हर की पौड़ी के घाट आदि का विकास होगा।