{"_id":"64593fa6ea06645270034cb2","slug":"sons-wedding-procession-came-out-of-the-house-father-fell-down-died-raebareli-news-c-13-1-224090-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर से निकली बेटे की बरात, गश खाकर गिरा पिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर से निकली बेटे की बरात, गश खाकर गिरा पिता, मौत
Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। घर से बेटे की बारात निकलने के बाद पिता गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। चंद रिश्तेदारों की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि के बेटे सुमित अग्रहरि की रविवार को शादी थी। सारी रस्में पूरी होने के बाद बारात निकल पड़ी। इस दौरान शीतला प्रसाद को चक्कर आया और गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस बीच बारात लालगंज पहुंच चुकी थी। घटना से शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया। बाराती भी वापस लौट आए। खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में किसी तरह शादी की रस्में पूरी कर रात में ही दूल्हा दुल्हन घर आ गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने बताया कि अचानक शीतला की जान गई। कोतवाल बालेंंदु गौतम ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।