फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonia Gandhi upset over many works are not being done in raebareli.

Sonia Gandhi: सांसद निधि के काम न होने से सोनिया गांधी नाराज, आठ माह बाद भी शुरू नहीं हुए दो करोड़ के कार्य

Sun, 30 Jul 2023 09:35 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jul 2023 09:35 AM IST
सार

प्रस्ताव देने के आठ महीने बाद भी काम शुरू नहीं होने से रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने नाराजगी जताई है। सांसद ने जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Sonia Gandhi upset over many works are not being done in raebareli.
सांसद सोनिया गांधी। - फोटो : ट्विटर/कांग्रेस

विस्तार

रायबरेली में स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से मिले बजट को खर्च करने में हो रही देरी पर सांसद सोनिया गांधी नाराज हैं। स्वीकृति के करीब आठ माह बाद भी दो करोड़ के कार्य आरंभ ही नहीं कराए गए। शुरू कराए गए कार्यों की प्रगति भी धीमी है। करीब 22 सड़कों का काम न होने से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने डीएम और सीडीओ को पत्र भेजकर इसके लिए कार्यदायी विभागों को उत्तरदायी बताते हुए कार्यों को शुरू कराकर प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


जिले में विकास कार्य कराने के लिए सांसद सोनिया गांधी को हर साल बजट मिलता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सांसद ने निधि से 22 सड़कों का निर्माण कराने के लिए स्वीकृति दी थी। सड़कों को बनवाने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फूलपुर या मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव


सोनिया ने पिछले साल 18 नवंबर को ही कार्यों को स्वीकृत कर दिया था, लेकिन सड़कों के निर्माण का काम अब तक आरंभ नहीं कराया गया है। स्वीकृति होने के बावजूद अन्य कार्यदायी विभागों को भी दिए गए काम अब तक पूरे नहीं कराए जा सके हैं। दो करोड़ से अधिक के कार्य अब तक शुरू भी नहीं कराए गए हैं।

स्वीकृति के आठ माह बाद भी सड़कों का काम शुरू न होने पर सांसद ने नाराजगी जताई है। सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने डीएम और सीडीओ को पत्र भेजा है। काम शुरू न कराने के लिए पत्र में कार्यदायी विभागों को उत्तरदायी ठहराया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि सड़कों का काम न कराए जाने के कारण जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता के हित में सड़कों का काम मानकों के अनुरूप आरंभ कराते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

सांसद निधि की 22 सड़कों में 10 शहर की
- सांसद सोनिया गांधी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 22 सड़कों को निधि से स्वीकृति दी। इसमें 10 सड़कें शहर में बननी हैं। इसके अलावा जगतपुर, लालगंज, अमावां, दीनशाह गौरा, सतांव, महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर ब्लॉकों में भी इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, सीसी रोड व नाली, सड़क निर्माण आदि का काम दिया है। सड़कों का काम शुरू न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

11 माह से नहीं हुई केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा
सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हर तीन महीने में होनी चाहिए। इस बैठक में केंद्र से संचालित योजनाओं की समीक्षा होती है लेकिन पिछले 11 महीने से यह बैठक नहीं हुई। पिछली बैठक 29 अगस्त 2022 को अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में सोनिया गांधी शामिल नहीं हुई थीं। स्मृति ईरानी अमेठी और रायबरेली में दिशा की चेयरमैन जबकि सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में दिशा की उपाध्यक्ष हैं।

टेंडर प्रक्रिया में देरी, कुछ काम शुरू कराए: पीडी

डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सांसद निधि की सड़कों का काम दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण काम आरंभ कराने में विलंब हुआ है। कई कार्यों को शुरू करा दिया गया है। अधिशासी अभियंता को सभी कार्यों को आरंभ कराकर समय से पूरा कराने और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कल तक होगी समीक्षा
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद के स्तर से कई कार्यों की स्वीकृति पहले ही आ गई थी। निधि बाद में मिलने और कार्यों की लागत बढ़ने से दोबारा स्वीकृति कराई गई। कार्यदायी विभागों को तत्काल काम आरंभ कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। आगामी 31 जुलाई को सांसद निधि के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed