{"_id":"ec97a85c082ab68e92f42c2662dda9fb","slug":"sonia-gandhi-on-two-days-raebareli-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया आज रायबरेली में, गांव में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया आज रायबरेली में, गांव में लगाई चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुकी हैं। सांसद के दौरे को लेकर सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। सोनिया गांधी आम जनता के बीच जाकर विकास का सच जानेंगी। उनकी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर पूरा सरदार गांव में चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
करीब पांच माह बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 11 और 12 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। अपने दो दिवसीय दौरे में सोनिया न सिर्फ गांवों में जाकर आम जनता से मिलेंगी।
विज्ञापन
बल्कि वह यह भी जानने का प्रयास करेंगी कि विकास की स्थिति क्या है। लोगों से उनकी समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होंगी। यही नहीं कांग्रेसियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगी।
विज्ञापन
सांसद के दौरे को लेकर एसपीजी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि सोनिया के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।