फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia gandhi has property worth nine crore

करोड़ों की सोनिया ने राहुल के लिए क्यों लिया कर्ज?

Thu, 03 Apr 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Apr 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi has property worth nine crore

सोनिया गांधी की हैसियत पिछले पांच वर्षों में छह गुना से भी अधिक बढ़ गई है। वर्ष 2009 में उनकी हैसियत 1 करोड़ 37 लाख थी, लेकिन अब उनकी हैसियत 9 करोड़ 19 लाख से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


सोनिया के पास पांच साल में सवा किलो सोना घट गया है। हालांकि चांदी पूरी की पूरी है। सुल्तानपुर और डेरामांडी गांव में उनके पास कृषि योग्य 15 बीघे भूमि है। इटली में भी 20 लाख की प्रापर्टी है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने बुधवार को चौथी बार रायबरेली से सांसद पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया।

सम्पत्ति का पूरा ब्यौरा नहीं

sonia gandhi has property worth nine crore

उन्होंने 1251.105 ग्राम सोना बेचा, किसी को दिया या फिर दान कर दिया है। इसका ब्यौरा हलफनामा में नहीं है। हालांकि सोने की कीमत 11 लाख से बढ़कर 23 लाख रुपये हो गई है।

सोनिया के पास चांदी 88 किलो थी आज भी उतनी ही चांदी है, लेकिन कीमत 18 लाख 37 हजार से बढ़कर 39 लाख 16 हजार हो गई है।

भारत में कृषि योग्य दो लाख 19 हजार कीमत की 15 बीघे जमीन की कीमत भी इस बार बढ़कर 6 करोड़ 27 लाख हो गई है। इटली की प्रापर्टी भी 18 लाख से बढ़कर 19 लाख 90 हजार हो गई।

सोनिया ने करवाई 42 लाख की एफडी

sonia gandhi has property worth nine crore

वर्ष 2009 में सोनिया के पास नगद जमा 75 हजार था, लेकिन इस बार 85 हजार हो गया है।

यूको बैंक में जमा धनराशि घटी है, लेकिन 42 लाख की एफडीआर जरूर बढ़ी है। बांड व शेयर भी बढे़ हैं। इसके अलावा म्युचुअल फंड 20 लाख से 82 लाख हो गया है।

24 लाख की एलआईसी घटी है तो डाकघर में जमा पीपीएफ व एनएसएस भी करीब 42 लाख रुपये बढ़ा है।

वर्ष 2009 में सोनिया गांधी के पास 2518.450 ग्राम सोना था, लेकिन इस बार उनके पास 1267.300 ग्राम सोना ही बचा है।

विज्ञापन

सोनिया ने राहुल के लिए लिया नौ लाख कर्ज

sonia gandhi has property worth nine crore

करोड़ों की चल-अचल संपत्ति होने के बाद भी अपने बेटे राहुल गांधी के लिए सोनिया गांधी ने नौ लाख रुपये का कर्ज लिया है।

बीती 10 अक्तूबर 2013 को सोनिया ने यह ऋण लेकर अपने बेटे राहुल को किसी काम के लिए दिया है। हालांकि किस बैंक से यह ऋण लिया गया है।

इसका जिक्र हलफनामा में नहीं किया गया है।लेकिन सोनिया ने फिर नहीं खरीदी कार करोड़पति सोनिया गांधी के पास चलने के लिए कार नहीं है। वर्ष 2009 में भी उनके पास चलने के लिए कोई वाहन नहीं था और इस बार भी उन्होंने किसी भी प्रकार का वाहन न होने की ही सूचना दी है।

हालांकि सोनिया के नामांकन के दौरान कई लग्जरी गाड़ियां साथ आई थी। जिस गाड़ी से वह आईं थी वह भी खास गाड़ी ही थी।

सोनिया की सम्पूर्ण प्रॉपर्टी का खाका

sonia gandhi has property worth nine crore

इस समय सोनिया गांधी की हैसियत
नगद जमा-85000
यूको बैक में जमा-24,04,524
एफडी यूको बैंक-42,04,114
बांड यंग इंडिया-10,00,000

मारुति टेक्निकल सर्विस बांड-1,90,100
म्युचुअल फंड में जमा-82,20,437
डाकघर में पीपीएफ-42,49,877
डाकघर में एनएसएस-2,86,237

1267.300 ग्राम सोना-23,10,547
88 किलोग्राम चांदी-39,16,000
अन्य हैसियत-3,83,551
इटली में प्रापर्टी-19,90,320
भारत में प्रापर्टी-6,27,54,580
कुल्र-9,19,95,287

वर्ष 2009 में सोनिया की हैसियत

sonia gandhi has property worth nine crore

विवरण-धनराशि
नगद जमा-75,000
यूको बैंक में जमा-28,61,660
म्युचुअल फंड-20,00000
बांड-12,00000

पोस्ट ऑफिस में एनएसएस-1,99,380
एलआईसी-24,88,887
2518.450 ग्राम सोना-11,08,100
88 किलोग्राम चांदी-18,37,440

इटली में प्रापर्टी-18,00000
भारत में प्रापर्टी-2,19,300
कुल-1,37,89,767

भारत में कृषि भूमि, पर घर नहीं

sonia gandhi has property worth nine crore

इटली में मौजूद प्रापर्टी में सोनिया गांधी के पास अपना स्वयं का घर हो सकता है, लेकिन हलफनामा में केवल प्रापर्टी का उल्लेख किया गया है।

इसमें घर है या नहीं। इसका जिक्र नहीं है। भारत में उनके पास रहने के लिए घर नहीं है।

सुल्तानपुर व डेरामांडी गांव में उनके पास कृषि योग्य 15 बीघे जमीन जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed