इंदिरा आवास का नाम बदलने पर सोनिया नाराज, केंद्र को कोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की निंदा की। विकास भवन में बुधवार को हुई जिला जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सपा विधायकों व अन्य सदस्यों ने इसे फिर इंदिरा आवास करने का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।
बैठक में सपा विधायकों के आग्रह पर उन्होंने सभी विधायकों को सांसद निधि से पांच-पांच सोलर वाटर देने की घोषणा की। बैठक से निकलते वक्त कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को सवाल पर चुप्पी साध ली और मुस्कराते हुए गाड़ी पर बैठकर आगे बढ़ गईं।
एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के नाम पर कांग्रेस की सरकार ने इंदिरा आवास योजना संचालित की है, लेकिन वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार ने इंदिरा आवास का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया है। सोनिया समेत सभी सदस्यों ने इसकी निंदा की।
किसानों को राहत देने पर सपा सरकार की सराहना
विकास भवन सभागार में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित जिले के दो लाख किसानों को सपा सरकार से बिना केंद्र के सहयोग के मुआवजा दिया गया है।
अब तक केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं दी है। शेष किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार से बजट आ रहा है।
मंत्री ने कहा कि जिले को 14 से 20 घंटे बिजली हमारी सरकार ने दिया है। जिले के हर क्षेत्र को पूरी बिजली देने का काम कर रहे हैं। बैठक में सपा सरकार की सराहना की गई।
केंद्र से मांगा जाएगा योजनाओं का धन
केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद केंद्रीय योजनाओं के बजट में की गई कटौती का मामला बुधवार को भी बैठक में उठाया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि लगातार जिले के साथ सौतेला व्यवहार करके केंद्र सरकार धन में कटौती कर रही है। इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।