{"_id":"6867d740e87462d89106ec27","slug":"song-launch-in-cenema-hall-for-movie-malik-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1278118-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखनऊ में हुई फिल्म 'मालिक' के गाने की लॉन्चिंग, राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखनऊ में हुई फिल्म 'मालिक' के गाने की लॉन्चिंग, राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर भी पहुंचे
Fri, 04 Jul 2025 06:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:59 PM IST
सार
फिल्म 'मालिक' के गाने की लॉन्चिंग लखनऊ के एक सिनेमाहॉल में हुई। इस मौके पर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी राजधानी पहुंचे।
विज्ञापन
फिल्म 'मालिक' के गाने की लॉन्चिंग पर पहुंचे राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर।
विस्तार
11 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म 'मालिक' के टाइटल सॉन्ग की लॉन्चिंग शुक्रवार को लखनऊ के एक सिनेमाहॉल में हुई। इस दौरान फिल्म के मुख्य पात्र अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी पहुंचे। दोनों कलाकारों ने काफी देर से इंतजार कर रहे प्रशंसकों का अभिवादन किया। उनसे फिल्म देखने की अपील की।
इस दौरान राजकुमार राव ने कहा कि यह फिल्म किसी किरदार से प्रेरित नहीं है। मुझे कहानी अच्छी लगी तो मैंने हां कर दिया। मैंने पिछली फिल्मों में कभी दर्शकों को हंसाया तो कभी रुलाया भी। लेकिन, अबकी बार दिल दहलाने वाला किरदार निभा रहा हूं। यह मेरी पहली एक्शन फिल्म है। यह पूरी तरह से मनोरंजन के लिए है। इस किरदार को निभाने में मुझे भी बहुत मजा आया।

फिल्म के गाने की लाॅन्चिंग भी लखनऊ में हुई
वहीं मानुषी छिल्लर ने कहा कि मैं खुद चाहती थी कि किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करूं जो मेरे पिछले किरदारों से थोड़ा अलग हो। इस दौरान दोनों ही कलाकारों ने लखनऊ की जमकर तारीफ की। बताया कि खुशी की बात है कि हमारी फिल्म के गाने की लाॅन्चिंग भी लखनऊ में ही हुई है। इसे हमने भी पहली ही बार देखा है।
विज्ञापन