फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonbhadra violence suffered people are not alone, congress stand with them says priyanka gandhi

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित अकेले नहीं, हर कांग्रेसी उनके साथ : प्रियंका गांधी

Sun, 28 Jul 2019 12:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 28 Jul 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra violence suffered people are not alone, congress stand with them says priyanka gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। हर कांग्रेसी उनके साथ खड़ा है। प्रियंका ने ट्वीट करके यह भी जानकारी दी कि शनिवार को उम्भा जाकर कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा उन्होंने बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर भी योगी सरकार को घेरा।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने प्रत्येक मृतक के परिवारीजनों को 10 लाख रुपये कांग्रेस की ओर से दिए जाने की घोषणा की थी। शनिवार को कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सहायता राशि पीड़ित परिवारों को दी। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा, सोनभद्र में नरसंहार के बाद मेरी कोशिश थी कि वहां के लोगों की आवाज सुनी जाए। उन्हे अहसास हो कि वे अकेले नहीं हैं, लोग उनके साथ हैं। प्रियंका आगे कहती हैं, मैंने मिलकर उनका दुख बांटने की कोशिश की और आर्थिक मदद की भी घोषणा की थी। शनिवार को कांग्रेस के नेताओं ने उम्भा जाकर आर्थिक सहायता के चेक पीड़ितों को दिए।
विज्ञापन

 

यह कैसी किसान नीति, खुदकुशी को मजबूर अन्नदाता

प्रियंका ने ट्वीट के माध्यम से कहा, किसान फसल उगाते हैं, पर दाम नहीं मिलता है। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं। ये कौन सी किसान नीति है और कैसी कर्जमाफी है, जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed