{"_id":"5f632d638ebc3ef47316af78","slug":"son-of-former-mla-shesh-narayan-shukla-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पत्नी से झगड़े के बाद पूर्व विधायक पुत्र ने खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: पत्नी से झगड़े के बाद पूर्व विधायक पुत्र ने खुद को गोली मारकर दी जान
Thu, 17 Sep 2020 03:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Sep 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक स्व. शेषनारायण शुक्ला के पुत्र श्रवण कुमार उर्फ संजय शुक्ला (53) ने बृहस्पतिवार को शहर स्थित आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर दी। घटना के वक्त घर में पत्नी व बेटा मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामूली बात पर पत्नी से विवाद के बाद श्रवण शुक्ल ने पिस्टल से खुद को गोली मारी। उनकी पिस्टल को पुलिस ने मौके से कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में परिवार के अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह घटना शहर के मोहल्ला मुंशीगंज स्थित श्रवण के घर में हुई। मूलरूप से ग्राम दनापुर शुक्ल थाना रामनगर निवासी श्रवण के पिता स्व. शेषनारायण शुक्ला वर्ष 1969 से 1974 तक विधायक रहे। श्रवण शहर स्थित घर में पत्नी सुमन व बेटे अनमोल के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक पत्नी सुमन व बेटे ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब श्रवण का पत्नी सुमन से विवाद हुआ था। विवाद की वजह केबल टीवी प्रसारण को लेकर हुआ। दो दिन पहले केबल कनेक्शन कट गया था।
बुधवार को कनेक्शन तो जुड़ गया लेकिन बृहस्पतिवार तक नेटवर्क नहीं शुरू हुआ। इसी बात को लेकर श्रवण का पत्नी से विवाद होने लगा। बहस के बीच श्रवण ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी में गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी आरएस गौतम व सीओ सिटी सीमा यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन के बाद पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
घर में चल रहा था संपत्ति का विवाद
एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र श्रवण का अपने दो भाइयों डॉ. शैंलेंद्र शुक्ल व सुरेंद्र शुक्ल से संपत्ति को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। इस बारे में श्रवण की पत्नी से पुलिस ने बात की तो पता लगा कि परिवारिक विवाद के चलते संजय अक्सर परेशान रहते थे। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।