{"_id":"5bd44041bdec2269845a98be","slug":"son-ipd-and-father-constable-are-posted-in-the-same-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की एक ही इलाके में तैनाती, बेटा अफसर और बाप सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र की एक ही इलाके में तैनाती, बेटा अफसर और बाप सिपाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
son and father
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के विभूति खण्ड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह अपने सगे बेटे अनूप सिंह के मातहत बनकर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्नाव से लखनऊ आए आईपीएस अनूप सिंह एएसपी उत्तरी के चार्ज पर हैं जिस क्षेत्र में विभूति खण्ड थाना भी आता है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जबसे इस बात की जानकारी अन्य पुलिसकर्मियों व दरोगाओं को हुई है तबसे सभी सिपाही जनार्दन से बड़ी सभ्यता और मर्यादा में बात करते हैं।
विभूति खंड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह एक बार तब खुद को भाग्यशाली मान रहे होंगे जब उनका बेटा आईपीएस बना था। लेकिन उससे कहीं ज्यादा गर्व अब होगा जब वह आईपीएस बेटे के मातहत लगे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, उन्नाव से तबादले पर लखनऊ के एएसपी (उत्तरी) बनाए गए आइपीएस अनूप सिंह के पिता जनार्दन इसी क्षेत्र के थाना विभूतिखंड में बतौर दीवान तैनात हैं। बेटे के मातहत के रूप में काम करने में कितना सहज होगा, इस पर जनार्दन सिंह गर्व से कहते हैं कि वह ऑन ड्यूटी कप्तान को सैल्यूट करेंगे। आइपीएस अनूप सिंह भी कुछ इसी भाव से कहते हैं कि वह घर पर पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे लेकिन, फर्ज निभाने के दौरान प्रोटोकाल का पालन करेंगे।
विज्ञापन