फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व सांसद के पौत्र व बहू ने की आत्महत्या, मौके से मिली शराब की बोतलें और ताश के पत्ते...

Mon, 31 Jul 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
son and daughter-in-law of ex MP kamla sing committed suicide
शिवानी और राहुल (फाइल फोटो)

जौनपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला सिंह के पौत्र व बहू ने रविवार सुबह करीब चार बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोमतीनगर के विनय खंड-3 के विधायकपुरम में स्थित आवास पर दोनों का शव एक ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। कमला सिंह जौनपुर से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।

son and daughter-in-law of ex MP kamla sing committed suicide
राहुल शिवानी का घर
इसी घर से मिली दोनों की लाश। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब चार बजे पूर्व सांसद की बहू शिवानी सिंह (25) ने राहुल के भाई साहिल को राहुल (30) के फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद शिवानी सिंह का फोन स्विचऑफ हो गया। साहिल ने पुलिस और रिश्तेदारों को घटनास्‍थल पर पहुंचने के लिए कहा। साहिल शनिवार रात ही दोनों के घर से जौनपुर के लिए निकला था।
son and daughter-in-law of ex MP kamla sing committed suicide
राहुल शिवानी

साहिल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। राहुल कमला सिंह के दूसरे पुत्र अनिल सिंह के बेटे थे। घटनास्‍थल से शराब और बियर की बोतलें, सिगरेट की पैकेट और बिखरे हुए ताश के पत्ते मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
son and daughter-in-law of ex MP kamla sing committed suicide
राहुल शिवानी

दोनों ने फांसी लगाने के लिए परदे का इस्तेमाल किया था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शराब, सिगरेट और ताश के पत्तों से उंगलियों के निशान ले लिए।

विज्ञापन
son and daughter-in-law of ex MP kamla sing committed suicide
राहुल शिवानी

राहुल और शिवानी का विवाह दो साल पहले ही हुआ था और दोनों कभी-कभी ही इस घर पर आते थे। राहुल केराकत इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत था। इस कॉलेज के प्रबंधक पूर्व सांसद कमला सिंह हैं। शिवानी का परिवार कैंट इलाके में ही रहता है लेकिन मौका-ए-वारदात पर शिवानी के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed