फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere there is no machine, somewhere there is no doctor... the health of the CHC has deteriorated.

Lucknow News: कहीं मशीन नहीं, कहीं डॉक्टर... सीएचसी की सेहत बिगड़ी

Wed, 19 Nov 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there is no machine, somewhere there is no doctor... the health of the CHC has deteriorated.
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी साल भर बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं ला सके। कहीं अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है, तो कहीं जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में मरीज धक्के खा रहे हैं। ऐसी बदहाली देखने के बाद भी अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जरिये चयनित रेडियोलॉजिस्टों ने भी अभी तक ड्यूटी जॉइन नहीं की है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन जिले में 20 सीएचसी संचालित हैं। विडंबना यह है कि इनमें से केवल आठ केंद्रों पर ही अल्ट्रासाउंड मशीनें चालू हालत में हैं और वहां मरीजों को जांच की सुविधा मिल पा रही है। वहीं, तीन अन्य सीएचसी पर मशीनें तो उपलब्ध हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट या विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से वहां जांच बंद पड़ी है। इस सरकारी लापरवाही का सीधा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी जांच के लिए मजबूरन निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गरीब मरीजों को हो रही है, जो जांच के लिए भटकने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

तकरीबन साल भर का समय बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग न तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित कर पाया है और न ही नई मशीनें लगवा पाया है। इस निष्क्रियता का पूरा फायदा निजी केंद्र संचालक उठा रहे हैं, जहां मरीजों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा बहाल करने के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया गया है।
एनएचएम की बिड में मिले पांच रेडियोलॉजिस्ट

एनएचएम के जरिये लखनऊ को पांच रेडियोलॉजिस्ट मिले थे। इसमें दो की तैनाती बड़े अस्पतालाें में हो गई थी, जबकि एक डॉक्टर को चिनहट सीएचसी से अटैच किया गया था। बाकी दो विशेषज्ञ ने ड्यूटी जॉइन ही नहीं की। इस वजह से कई सीएचसी पर मशीन ठीक होने के बाद भी जांच नहीं हो पा रही है।


छह माह बीत गए, मशीन खरीद नहीं पाएं
नगरीय क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर छह माह से मशीन खराब पड़ी है। इन मशीनों को न तो ठीक कराया गया और न ही नई मशीन खरीदी गई। ऐसे में अलीगंज, चंदननगर, कैसरबाग रेडक्रॉस, ऐशबाग, नगराम, टुडियागंज, गोसाईंगंज में मशीन नहीं है। डॉक्टर मरीजों को जांच लिख रहे हैं, मगर उन्हें निजी केंद्र का रास्ता दिखाया जा रहा है।
यहां मशीन लगी, मगर डॉक्टर नहीं
मलिहाबाद, माल, सरोजनीनगर
इन सीएचसी पर हो रही जांच
काकोरी, इंटौजा, मोहनलालगंज, बीकेटी, इंदिरानगर, चिनहट, एनके रोड व सिल्वर जुबली गुडंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed