फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere a tree fell, somewhere a branch fell, waterlogging derailed traffic

Lucknow News: कहीं पेड़ तो कहीं गिरी डाल, जलभराव से यातायात बेपटरी

Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Somewhere a tree fell, somewhere a branch fell, waterlogging derailed traffic
सिविल अस्पताल के पास जलभराव में गाड़ियां खींचकर ले जाते वाहन चालक।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ। शुक्रवार शाम करीब डेढ़ से दो घंटे की बारिश से शहर के कई इलाकों सड़कों पर जलभराव हो गया। कुछ जगह डेढ़ फीट तक पानी लगने से दो पहिया वाहन बंद भी हो गए। बारिश के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 30 स्थानों अधिक पेड़ या उनकी डालें टूट गईं। इससे बिजली व्यवस्था चरमराई, साथ ही आवागमन बाधित हुआ। कुछ जगह गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। नगर निगम उद्यान विभाग की कई टीमों ने मौके पर पहुंचे पेड़ और उनकी डालों का हटाया।

बारिश के चलते जिन इलाकों में जलभराव की समस्या हुई उनमें शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड, हजरतगंज चौराहा, आईटी चौराहा से आगे ग्लोब अस्पताल के पास, पार्क रोड पर सिविल अस्पताल के सामने, कपूरथला चौराहा, गोमती नगर विपिन खंड में एलडीए ऑफिस के सामने वाली रोड, कल्याणपुर में मैकाले रोड पर कटियार मार्केट प्रमुख रहे। शाम छह बजे बारिश थमने के बाद सड़कों से पानी निकलने में एक से दो घंटे तक का समय लगा। इस दौरान इन इलाकों में यातायात व्यवस्था भी बेपटरी रही।
विज्ञापन




यहां गिरे पेड़ और डाल

उदयगंज कैंट रोड, सप्रू मार्ग प्रेम नगर, मर्टिनपुरवा, बंदरिया बाग रेलवे काॅलोनी, पत्रकारपुरम, विशाल खंड दो गोमती नगर, मवैया ऐशबाग रोड, अंबेडकर पार्क के पास विपुल खंड, द्वारिका पेट्रोल पंप मिश्रपुर कुर्सी रोड, राणा प्रताप मार्ग डालीबाग, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, तुलसी उद्यान गीतापल्ली, कैसरबाग चौराहा के पास, गौतम पल्ली विक्रमादित्य मार्ग, मालवीय पल्ली, मीना बेकरी राजाजीपुरम, सआदतगंज चौकी के पास, टिकैत राय तालाब के पास, कोठारी बंधु पार्क राजाजीपुरम, लोहिया चौक गोमती नगर, ग्वारी चौक गोमती नगर, आदिल नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed