फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soldier sacrifice during war practice on China border alert continues on border after Pahalgam attack

UP News: चाइना बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर जारी है अलर्ट

Sun, 27 Apr 2025 09:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 09:06 AM IST
सार

सिक्किम में चाइना बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान हो गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी है। इसी क्रम में जवान युद्धाभ्यास कर रहे थे। तभी सैनिक गश खाकर गिर पड़ा। 

विज्ञापन
Soldier sacrifice during war practice on China border alert continues on border after Pahalgam attack
नायक ब्रजेश कुमार सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में तैनात सेना में नायक ब्रजेश कुमार सिंह (38) युद्ध अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को बलिदान हो गए। वह मूलरूप से यूपी के चंदौली जिले के रामनगर स्थित साहूपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के हबीरपुर में रह रहा था। रविवार को उनके घर से पिपरा घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


नायक पद से रिटायर्ड पिता ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि बेटे ब्रजेश की तैनाती सिक्किम में चाइना बॉर्डर पर थी। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर सरगर्मी बढ़ गई थी। इसी के चलते चाइना बॉर्डर पर भी सेना अलर्ट हो गई थी। ऐसे में जवान युद्ध का अभ्यास कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- डीजीपी ने किया अलर्ट: अराजक तत्व बिगाड़ सकते हैं यूपी का माहौल, धार्मिक स्थलों पर रहें विशेष सतर्क; प्रदेश से गए 50 पाकिस्तानी नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अप्रैल की रात भी युद्ध का अभ्यास चल रहा था। इस बीच बेटा गश खाकर गिर पड़ा। साथी जवानों ने बेटे को मेडिकल कैंप ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जवान बेटे ब्रजेश का शव लेकर शनिवार शाम लखनऊ स्थित कमांड पहुंचे। 

हबीरपुर में दी जाएगी सलामी

रविवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर हबीरपुर पहुंचे। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। वहां उन्हें सलामी दी गई। शव का अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर जाएगा। नायक ब्रजेश कुमार सिंह के परिवार में पिता के अलावा पत्नी सोनी सिंह, बेटा विद्युत व चार माह का बेटा वेदांत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed