फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soldier's body found in hotel, was court martial

होटल के कमरे में मिला फौजी का शव, हुआ था कोर्ट मार्शल

Sat, 08 Oct 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Soldier's body found in hotel, was court martial
नाका के चारबाग स्थित होटल सेतु शर्मा में शुक्रवार को फौजी धनंजय सिंह (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव होटल के कमरे में मिला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फौजी एक महीने से होटल में रुका था। उसका कोर्ट मार्शल हुआ था। प्रभारी निरीक्षक नाका प्रदीप कुमार के मुताबिक, जिला गाजीपुर के निवाली गांव निवासी बृजबिहारी सिंह का बेटा धनंजय सिंह फौज में था।
होटल कर्मचारियों ने बताया कि धनंजय अेक्सर कमरा बुक कराकर दो से पांच दिन तक रुकता था, लेकिन इस बार एक महीने से रुका हुआ था। बृहस्पतिवार रात करीब 2.30 बजे वेटर से खाना मंगाया और शराब पी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक बाहर नहीं निकला तो होटलकर्मियों ने कमरे की डोरबेल बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद न होने के कारण अचानक से खुल गया। देखा कि बिस्तर पर धनंजय का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, धनंजय की नाक से खून निकल रहा था। आशंका है कि अधिक शराब पीने से मौत हुई है। मौके से खाली प्लेट, शराब की बोतलें, गिलास, कपड़े, मोबाइल और नकदी मिली।
इन्हें सील कर दिया गया है। मोबाइल पर मिले नंबर के आधार पर उसके भाई कन्हैया से बात की गई। इसमें पता चला कि फौजी का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

इसके कारण पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों के देर रात तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed