फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soldier arrested for grabing 40 lakh rupees of businessman wife's suspended in licknow

कारोबारी की पत्नी के 40 लाख रुपये हड़पने में सिपाही गिरफ्तार, निलंबित

Sun, 08 Dec 2019 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
Soldier arrested for grabing 40 lakh rupees of  businessman wife's suspended in licknow
arrest - फोटो : अमर उजाला

चिनहट पुलिस ने कानपुर के शस्त्र कारोबारी की पत्नी सांझी सरना के 40 लाख रुपये हड़पने के आरोप में शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही ने अपनी कार से अन्य बदमाशों को लेकर वारदात की थी। पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरोह के चार बदमाशों को पकड़कर करीब 19 लाख नकद और फर्जी मुहर, पासपोर्ट और स्कूटी समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिपाही को जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सीओ गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही मूलरूप से अयोध्या के महाराजगंज स्थित दलपतपुर गांव का है और यहां पुलिस लाइन में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि छह दोस्तों के साथ मिलकर सांझी सरना को ठगने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांझी को बताया गया कि एक बैंक में बंद खाते में एक करोड़ रुपये जमा हैं। बदमाशों ने बैंक मैनेजर से करीबी संबंध बताते हुए कहा कि वह बंद खाते का रुपया उन्हें देने के लिए 50 लाख रुपये मांग रहा है। यह रकम बैंक मैनेजर को मिलते ही उक्त खाते के एक करोड़ रुपये उनके पास आ जाएंगे। 

बदमाशों की बातों में आकर सांझी सरना शनिवार को अपने भाई यश और कर्मचारी सौरभ के साथ 40 लाख रुपये लेकर लखनऊ आईं। उनका कहना था कि बहन की शादी के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। शनिवार रात वह बैंक प्रबंधक को रुपया देने उसके घर की तरफ जा रही थीं तभी चिनहट के मानस गार्डन के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर रुपया गिनने के बहाने हड़प लिया और भाग निकले। 


पुलिस ने छानबीन के बाद सांझी के कर्मचारी छोटा घोसियाना निवासी सौरभ उर्फ अमित उर्फ रवि लोचन गुप्ता, बाराबंकी के देवा में रहने वाले राजेंद्र मौर्या, गोमतीनगर के विनयखंड तीन निवासी गुड्डू शर्मा उर्फ सच्चिदानंद शर्मा और मुकेश मौर्या को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चारों ने बताया था कि कार सिपाही विशाल सिंह की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। विशाल के पास से 25 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल उसकी कार बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed