फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   soldier ajayveer shares 1971 war memories

नदी में उतर रहा था करंट फिर भी उस पार जाकर किया दुश्मनों का सफाया

Mon, 26 Dec 2016 12:11 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमरउजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
soldier ajayveer shares 1971 war memories
रईसा बेगम अपने शहीद पत‌ि मोहम्मदीन की फोटो के साथ - फोटो : amar ujala
आज बांग्लादेश युद्घ की विजय की 45वीं वर्षगांठ है। युद्घ में रणकौशल का परिचय देने वाले छावनी में रहने वाले वीर सैनिकों से गुरुवार को अमर उजाला ने बातचीत की। ‌ज‌िसमें उन्होंने बताया पाकिस्तानियों के बंकर पहाड़ी पर थे और पिता हवलदार कुंवर सिंह चौधरी दल के साथ नीचे।
विज्ञापन


पहाड़ी पर काबिज दुश्मनों को खदेड़ना था। कई दिन के अथक प्रयास के बाद जब सफलता नहीं मिली तो पिताजी ने कुछ सैनिकों को इकट्ठा किया और मानव पिरामिड की मदद से पहाड़ी पर चढ़ाई कर दी। दुश्मनों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


कोलकाता के पास पाकिस्तानियों से युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले गढ़वाल राइफल्स के हवलदार कुंवर सिंह चौधरी की वीरता का किस्सा सुनाते हुए उनके बेटे नरेंद्र सिंह चौधरी की आंखें नम हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को विजय दिवस की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर छावनी के मार्टियर्स होम में रहने वाले नरेंद्र ने कहा, पिता केरणकौशल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वहीं हवलदार गोपाल दास जोशी के बेटे व बैंककर्मी ललित जोशी बताते हैं कि जब पिता 1971 की लड़ाई में शामिल हुए तो वह नौ साल के थे। 

मार्टियर्स होम के डी-1 मकान नंबर में रहने वाले सिपाही अजयवीर सिंह यादव ने बताया कि युद्ध के दौरान वह बिलोनिया सेक्टर में थे। वहां नदी में दुश्मनों ने करंट उतार रखा था। कई दिन तक इंतजार के बाद सेना ने नदी पर पुल बनाया और उस पार पहुंचते ही दुश्मनों का सफाया कर दिया। 

वह जाट रेजीमेंट में थे और युद्ध के दौरान उनका पैर जख्मी हो गया था। वहीं गार्ड रेजीमेंट के सिपाही अजयपाल शर्मा ने बताया कि विजय दिवस आते ही युद्ध की यादें ताजी हो जाती हैं और सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 

गार्ड मोहम्मदीन की पत्नी रईशा बेगम ने बताया कि वह छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टी पूरी भी नहीं हुई थी कि टेलीग्राम आया और वह चले गए। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि वह युद्ध में शहीद हो गए हैं। आज घर की हालत यह है कि नाती-पोते सिलाई-कढ़ाई कर जीवनयापन कर रहे हैं।

छत के ल‌िए संघर्ष कर रहे जांबाज

soldier ajayveer shares 1971 war memories
शहीद अमृतलाल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

बांग्लादेश की मुक्ति के लिए वर्ष 1971 में पाकिस्तानी सेना की चूलें हिला देने वाले भारतीय सेना के जांबाज एक अदद छत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वह भी अपनों से। बावजूद इसके जांबाज सैनिक व शहीदों के परिवारीजनों को इसका मलाल नहीं।

लेकिन एक आशियाने के लिए चल रहा यह संघर्ष उनकी आंखों में गाहेबगाहे उतर ही आता है।  छावनी में ऐसे जांबाजों के लिए मार्टियर्स होम बनाया गया है। युद्घ में शामिल हुए हवलदार कुंवर सिंह चौधरी के परिवारीजन बताते हैं कि 1972-73 में राज्य सरकार और सेना के संयुक्त प्रयास से मार्टियर्स होम बसाया गया, जिसमें बांग्लादेश युद्घ में शामिल सैनिकों के 16 परिवारों को बसाया गया है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी ने सैनिकों के लिए हजार से 15 सौ स्क्वायर फुट के मकान बनवाए। दावा किया गया था कि पांच वर्ष तक एक रुपये प्रतिवर्ष की दर से किराया होगा। इसके बाद मकान उपहार स्वरूप दे दिए जाएंगे।

वहीं वीर सैनिक हवलदार गोपाल दास जोशी के परिवारीजन बताते हैं कि करीब 20 साल बाद मकान के बाबत पहली बार नोटिस आया। इसके बाद कागजों की छानबीन सहित आए दिन जांच होती है जिससे जूझना पड़ता है।

बिलोनिया सेक्टर में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने वाले सिपाही अजयवीर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से यह मकान हमें दिए गए हैं, बावजूद इसके हमें अपनों से ही संघर्ष करना पड़ रहा है।

लेकिन हमें इसका मलाल नहीं है। सिपाही अजय पाल शर्मा भी तल्ख लहजे में शिकायत दर्ज कराते हैं कि मार्टियर्स होम में शिकायतों का अंबार है, जिनकी कहीं सुनवाई नहीं। सिर्फ चुनाव में ही नेता नजर आते हैं। इसके बाद बिजली, सड़क, पानी की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं। 

इनका आशियाना है मार्टियर्स होम
हवलदार कुंवर सिंह चौधरी, हवलदार गोपाल दास जोशी, सिपाही कुंडल सिंह भंडारी, हवलदार आनंद सिंह बिष्ट, सिपाही अजयवीर सिंह यादव, सिपाही अजयपाल शर्मा, नायक मदन सिंह रावत, सिपाही चंदर सिंह पांग्ती, सिपाही आन सिंह, सिपाही मंजुल मिश्र, अमृतलाल, राजा सिंह, पान सिंह तोमर, सिपाही मोहम्मदी, मोहन सिंह।

‘मार्टियर्स होम के बाबत सेना के संबंधित अधिकारियों से बात हुई है। वह कागजों की पड़ताल करने के बाद ही इस विषय पर कुछ जानकारी दे सकेंगे।’-गार्गी मलिक, पीआरओ, मध्य कमान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed