फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solar energy beneficiaries increased one and a half times in a year

Lucknow News: एक साल में डेढ़ गुना बढ़ गए सौर ऊर्जा के लाभार्थी

Thu, 28 May 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Solar energy beneficiaries increased one and a half times in a year
लखनऊ। भीषण गर्मी और बिजली किल्लत के चलते राजधानी में एक महीने में रिकाॅर्ड 9560 परिवारों ने सौर ऊर्जा को अपनाया है। अब तक किसी भी महीने में इतनी बढ़ी संख्या में लोगों ने सोलर प्लांट नहीं लगाया था। साल भर की बात करें तो लखनऊ में सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं का आंकड़ा डेढ़ गुना हो चुका है।
विज्ञापन


यूपी नेडा के आंकड़ों के मुताबिक पीएम सूर्य घर योजना के तहत 23 अप्रैल 2026 तक लखनऊ में कुल 91,003 सोलर प्लांट लगाए गए थे। 25 मई को यह आंकड़ा 9560 बढ़कर 1,00,563 पहुंच गया। इन दिनों रोजाना औसतन 370 सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। मार्च में प्रतिदिन प्लांट लगाने का औसत 200 था जो अप्रैल में 290 पहुंच गया था। इस आंकड़े में गैर सब्सिडी वाले सोलर पैनल शामिल नहीं हैं। यूपीनेडा के जिला परियोजना अधिकारी टीकाराम के अनुसार लखनऊ में सोलर पैनल लगाने की संख्या प्रदेश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर कानपुर नगर, तीसरे पर वाराणसी और चौथे पर प्रयागराज का नंबर आता है।
विज्ञापन




बाजार में हुई शॉर्टेज, 10 फीसदी बढ़े दाम

सोलर पैनल कारोबारी अमन गुप्ता ने बताया कि मांग के अनुसार सामान नहीं मिल पा रहा है। कीमतें भी करीब 10 फीसदी बढ़ गई हैं। 1.75 लाख रुपये में मिलने वाला तीन किलोवाट का सेटअप अब 2 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। इस समय सोलर वायर में 6 प्रतिशत, सोलर स्ट्रक्चर में 5 प्रतिशत, पीवीसी में 10-12 प्रतिशत और प्लास्टिक पैनल में 8-10 प्रतिशत की तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर छत पर हो सोलर तो मांग का दोगुना होगा उत्पादन

सौर ऊर्जा विशेषज्ञ व स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के महानिदेशक प्रो. डॉ भरत राज सिंह बताते हैं कि 50-60 लाख की आबादी वाले शहर में 15 लाख से ज्यादा घर होंगे। यदि हर घर की छत पर संयंत्र लग जाए तो अकेले लखनऊ में ही 4500 मेगावाट से ज्यादा बिजली का उत्पादन हो सकेगा।


राजधानी में ऐसे बढ़े सोलर पैनल (अनुमानित)

वित्तीय वर्ष नए पैनल कुल इंस्टॉलेशन

2021-22 18,000 41,500

2022-23 28,000 69,500

2023-24 45,000 114,500

2024-25 75,000 189,500

2025-26 100,000 299,500


दो साल में निकल आया सारा पैसा

2024 में 1.80 लाख रुपये की लागत से तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। सब्सिडी मिलने के बाद मेरा कुछ खर्च 72 हजार रुपये हुआ। हर महीने 3000-3500 की बिजली बनने दो वर्ष में मेरा पूरा पैसा निकल आया। सोलर पैनल की लाइफ 25-30 साल होती है।

-मोहन सिंह चौहान, पारा


सोलर पैनल लगाने पर ऐसे होती है बचत

एक किलोवाट का सोलर पैनल से महीने में लगभग 150 यूनिट बिजली बनाती है। तीन किलोवाट के प्लांट से 450 यूनिट बिजली बनेगी। सात रुपये यूनिट के हिसाब से तीन किलोवाट का बिल 3500 रुपये होता है। एक किलोवाट पर केंद्र व राज्य सरकार दोनों मिलाकर कुल 45 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 90 हजार और तीन किलोवाट पर 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article