{"_id":"59c8d8dc4f1c1b8f688b675b","slug":"software-technology-park-work-will-be-completed-as-soon-as-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बनेगा साफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क, छह हजार को मिलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बनेगा साफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क, छह हजार को मिलेगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Sep 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
प्रदेश सरकार आगरा, मेरठ व गोरखपुर में साफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क का काम तेजी से पूरा कराने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट से करीब छह हजार युवाओं को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर हासिल होंगे।
विज्ञापन
शासन के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा में (साफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क ऑफ इंडिया) एसटीपीआई ने चारदीवारी का निर्माण करा लिया है।
इसके अलावा मुख्य भवन के निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन भी हो गया है। इस प्रोजेक्ट से दो हजार से अधिक युवाओं व उद्यमियों को रोजगार व उद्योग शुरू करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसी तरह मेरठ विकास प्राधिकरण ने साफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क बनाने के लिए भवन निर्माण का नक्शा पास कर दिया है।
मुख्य भवन निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन भी हो गया है। यहां भी दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
अधिकारी ने बताया कि एक साफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्कगोरखपुर में भी प्रस्तावित है। नई सरकार आने के बाद यहां काम शुरू हो सका है।
इसके लिए साढ़े तीन एकड़ जमीन आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। विभाग ने काम के लिए जमीन एसटीपीआई को सौंप दी है। अब एसटीपीआई यह काम आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन