{"_id":"6906711c74cbd3ad580cacd6","slug":"society-president-arrested-for-assaulting-a-girl-lucknow-news-c-13-knp1050-1451728-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती से मारपीट का आरोपी सोसाइटी अध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती से मारपीट का आरोपी सोसाइटी अध्यक्ष गिरफ्तार
Sun, 02 Nov 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रमन कुमार सिंह।
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित एक अपार्टमेंट में किरायेदार युवती से अभद्रता व मारपीट के आरोपी सोसाइटी के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह को मड़ियांव पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह मूलत: बहराइच के मूल निवासी हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती से मारपीट में शामिल रहे तीन लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पीड़ित युवती ने अपार्टमेंट के सोसाइटी अध्यक्ष रमन कुमार सिंह व उनके साथियों के खिलाफ 23 अक्तूबर को मारपीट, अभद्रता व लूट का आरोप लगाया था। मारपीट की रिपोर्ट चार दिन तक न लिखने पर पीड़िता का 28 अक्तूबर को मड़ियांव थाने पर रोते और आरोपियों का भाई-बहन को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की थी।
इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि जांच में कुछ नाम सामने आए थे। नामजद रमन के साथ राम जन्म यादव, संदीप गुप्ता और शिवांशु गुप्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा संगठन के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 के बाहर 29 अक्तूबर को प्रदर्शन करने वाले समाजवादी छात्र सभा संगठन के चार नामजद और पांच अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है।
एफआईआर दरोगा प्रवीन कुमार सिंह की तहरीर पर 29 अक्तूबर की रात दर्ज की गई है। केस में रोहित यादव, शिवाजी यादव, आदित्य पांडेय, शिव पूजन पांडेय और पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि शहर में पहले से धारा 163 बीएनएस लागू है और ऐसे में आरोपियों ने मड़ियांव इलाके में एक युवती के साथ हुई मारपीट पर बिना अनुमति विवि के गेट नंबर-1 के पास सरकार विरोधी प्रदर्शन किया।