फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social Welfare Minister expressed displeasure over pending matters of financial assistance

आर्थिक मदद के लंबित मामलों पर समाज कल्याण मंत्री ने जताई नाराजगी

Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Minister expressed displeasure over pending matters of financial assistance
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने समाज कल्याण निदेशालय में पूर्वांचल के 30 जिलों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आजमगढ़, बलिया, फतेहपुर, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर और चंदौली में आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्यवाही करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में प्रयागराज, प्रतापगढ़, महराजगंज, बहराइच और बाराबंकी में आवेदन पत्र  यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता योजना के गोंडा में 21, बहराइच में 41, महराजगंज में 15, बाराबंकी में 16 और सुल्तानपुर में 117 आवेदन पत्र लंबित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीणा ने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक विशेष जांच चंद्र प्रकाश, समाज कल्याण निदेशक बाल कृष्ण त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed