फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   social media handles mission modi

RSS संभालेगा 'मिशन मोदी' का सोशल मीडिया

Fri, 31 Jan 2014 09:23 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
social media handles mission modi

बदलते जमाने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी बदलने लगा है। मिशन मोदी’ को परवान चढ़ाने के लिए जमीनी और संगठन के स्तर पर मोर्चा संभालने के साथ सोशल मीडिया का भी मोर्चा संभालने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसके लिए संघ ने तकनीकी और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े युवाओं की ब्रिगेड तैयार करने का फैसला किया है। इनके प्रशिक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय स्तर पर इसकी जिम्मेदारी संघ के पूर्व प्रवक्ता और केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम माधव को सौंपी गई है।
संघ ने यह योजना युवा मतदाताओं को फोकस करते हुए बनाई है।

सभी जानते हैं कि ज्यादातर युवा फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब के जरिये संवाद को तवज्जो देते हैं। साथ ही इन माध्यमों से लगभग पूरे समय देश व दुनिया की घटनाओं से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन


संघ चाहता है कि इन युवाओं के साथ उसका सतत संवाद रहे। उन्हें संघ की विचारधारा के नजदीक लाया जा सके और ‘मिशन मोदी’ के बारे में बताया जा सके।

हर वार पर होगा पलटवार : संघ परिवार का मानना है कि आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया के जरिये न सिर्फ उनकी विचारधारा, बल्कि नरेंद्र मोदी पर भी वार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता नहीं किस क्षण कौन सा विवाद या आरोप ‘मिशन मोदी’ के लिए समस्या खड़ी कर दे। इसलिए इन विवादों व आरोपों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी है।

खास तौर से युवा मतदाताओं के लिए जो फेसबुक, ट्विटर व यू-ट्यूब के जरिये हर ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा करते हैं उनको प्राथमिकता दी जाएगी।

इसीलिए संघ ने चुनाव के दौरान होने वारों, आरोपों और हमलों का तत्काल जवाब देने के लिए आईआईटी व प्रबंधन क्षेत्र के छात्रों, शिक्षकों और प्रोफेशनल्स की टीम बनानी शुरू की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से इनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिकता उनको दी जा रही है जो संघ की पृष्ठभूमि से निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed