फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social activist pu rti in rto

आरटीआई डालकर पूछा, आरटीओ में 51 घंटे की जगह आठ घंटे में ले रहे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

Wed, 10 Feb 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Social activist pu rti in rto
नरेश शर्मा
विज्ञापन

आरटीआई के तहत संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से जानकारी मांगी गई है कि एक लर्निंग व एक परमानेंट डीएल बनाने से पहले लिए जाने वाले वाहन टेस्ट में कितना समय लगता है।
आरटीआई लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कर्मवीर आजाद ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि आरटीओ से रोजाना लगभग 575 लर्निंग एवं परमानेंट डीएल महज आठ घंटे (एक दिन) में कैसे बन जाते हैं।
विज्ञापन

जबकि लर्निंग व परमानेंट डीएल डीएल के वाहन टेस्ट में क्रमश: तीन मिनट और 10 मिनट लगना चाहिए। इस हिसाब से 575 लाइसेंस बनने में करीब 51 घंटे लगने चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ वाहन टेस्ट लिए बिना ही डीएल बना रहा है। इसकी आड़ में दलालों की दुकानें चल रही हैं।
एक दलाल बिना टेस्ट के परमानेंट डीएल के लिए 1200 रुपये और लर्निंग डीएल की 500 घूस दे रहा है और इसका दोगुना आवेदकों से वसूल रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता ने अमर उजाला को बताया कि यदि आवेदक दलाल के जरिये डीएल बनवाने न जाएं या फिर ऊपर से सिफारिश न लगवाएं तो वह टेस्ट के दौरान फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाने के टेस्ट में फेल होने पर दोबारा टेस्ट फीस भरनी पड़ती और दौड़ अलग से लगानी पड़ती है। सामाजिक कार्यकर्ता की आरटीआई से संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अफसरों व दलालों में हड़कंप मचा है।
ऐसे की टेस्ट समय की गणना
एक लर्निंग डीएल के टेस्ट में लगता समय 3 मिनट
375 लर्निग डीएल में कुल लगेगा समय 1125 मिनट
कुल समय 18 लगभग घंटे
एक परमानेंट डीएल के टेस्ट में लगता समय 10 मिनट
200 परमानेंट डीएल टेस्ट में लगा कुल समय 2000 मिनट
कुल समय 33 लगभग घंटे
लर्निंग-परमानेंट डीएल बनाने को को कुल समय : 51 घंटे
इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे
सोशलिस्ट ने परिवहन आयुक्त धीरज साहू को पत्र भेज करके कहा कि जो लोग कार एवं दोपहिया वाहन नहीं चला पा रहे हैं, उनको भी डीएल जारी किया जा रहा है। इसके कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने परिवहन आयुक्त से सही तरीके से टेस्ट लेकर पास होने वालों को डीएल जारी करने की मांग की है।

ये मांगी सूचना
- एक लर्निंग डीएल के टेस्ट में कितना समय लगता।
- एक परमानेंट डीएल के टेस्ट में कितना समय लगता।
- क्या, मोटर वाहन अधिनियम में बिना टेस्ट डीएल देने का प्रावधान है।
रोजाना बनते हैं डीएल
लर्निंग 375
परमानेंट 200
बिना टेस्ट के डीएल बनवाने वाले मांग रहे सूचना
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरटीओ लखनऊ संभाग, आरपी द्विवेदी ने बताया कि आरटीओ में दखल देकर जो लोग बिना टेस्ट के डीएल बनवाने का दबाव बनाते हैं, वही इस संबंध में सूचना मांग रहे हैं। खुद को सोशलिस्ट कहने वाले कर्मवीर आजाद ने आरटीओ से जो सूचना मांगी, वह तय समय में उनको मिलेगी। रिपोर्ट तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed