फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Snowfall in mountains increases cold in Uttar Pradesh Mercury in Meerut-Bareilly near 3 degrees

UP Weather: बर्फीली ठंड की चपेट में उत्तर प्रदेश, मेरठ-बरेली में पारा 3 डिग्री के करीब, शीतलहर आज भी

Fri, 18 Dec 2020 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in mountains increases cold in Uttar Pradesh Mercury in Meerut-Bareilly near 3 degrees
ठंड के चलते अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग - फोटो : सुदर्शन झा

पहाड़ों से आती बर्फीली पछुआ हवाओं ने प्रदेश को गलन भरी ठंड की चपेट में लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिन भर चली बर्फ सा एहसास कराती हवाओं ने प्रदेश को कंपाया। प्रदेश में मेरठ और बरेली में तापमान 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है जबकि प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहरी की बात की गई है। पश्चिमी उतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे कंडीशन हावी रहेगी।

विज्ञापन


बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई। प्रदेश में बरेली 3.3, मेरठ 3.5, फतेहगढ़ 4.7 डिग्री के साथ ठंडे स्थान रहे। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उतर प्रदेश और पश्चिम उतर प्रदेश के अधिकतम स्थानों में दिन का न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिन में खिली धूप के बावजूद पछुआ के झोंकों अधिकतम पारा भी कई जगह तेजी से गिरा। 
विज्ञापन


अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, सहारनपुर, बरेली, हमीरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट के चलते प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। सड़कों पर शाम के बाद दिखे लोग भारी भरकम गर्म कपड़ों में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed