ऑनलाइन शॉपिंग से मंगाया मोबाइल, पैकेट खोला तो उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट इलाके का एक व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग करके ठगी का शिकार बन गया। उसने सैमसंग का नोट-3 मोबाइल मंगाया था। कोरियर से भेजे पैकेट में ईंट निकली। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कोरियर वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
व्यापारी को साइबर क्राइम सेल का रास्ता दिखाया है।
पुलिस के मुताबिक, कंचनपुर मटियारी स्थित प्रकाशिनी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले व्यवसायी आशीष यादव ने टीवी पर स्नैपडील पर सैमसंग के नोट-3 मोबाइल देखा।
बाजार में 30 हजार रुपये कीमत वाला मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग पर 28,900 रुपये का था। आशीष ने स्नैपडील के नंबर पर कॉल करके मोबाइल की बुकिंग की और ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
कंपनी ने उसे चौथे दिन डिलीवरी पहुंचाने का आश्वासन दिया था। आशीष के मुताबिक, बुधवार शाम 5:45 बजे जेवीईएक्सपी कोरियर के विजय गुप्ता ने उसके घर दस्तक दी और स्नैपडील द्वारा भेजा पैकेट उपलब्ध कराया।
कोरियर मैन के सामने खोला पैकेट तो...
उन्होंने विजय की मौजूदगी में पैकेट खोला। उसमें मोबाइल के बजाय ईंट का टुकड़ा था। आशीष ने विजय से नाराजगी जताते हुए मोबाइल की मांग की। नतीजा न निकलते देख उसने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।
मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने कोरियर वाले को पैकेट के साथ थाने ले जाकर पूछताछ की। कोरियर कंपनी के लोगों से संपर्क किया। पता चला कि स्नैपडील ने जो पैकेट बुक किया था उसे आशीष के पते पर भेजा गया था।
गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने विजय गुप्ता को थाने से छोड़ दिया और आशीष को साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने का सुझाव दिया।