फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Snakebite: Time lost in exorcising, woman dies

सर्पदंश : झाड़-फूंक में गंवाया समय, महिला की मौत

Thu, 14 Nov 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Time lost in exorcising, woman dies
डीह (रायबरेली)। घर की सफाई कर रही महिला को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी जान चली गई। डीह थाना क्षेत्र के पूरे उमराव मजरे प्रधानपुर की रहने वाली विद्या (48) बुधवार सुबह घर में साफ-सफाई कर रही थी। तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए पास के गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन


वहां महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर भागे। तब तक देर हो गई। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि महिला को सर्प के डसा था। परिजन उसे झाड़-फूंक कराने ले गए। अगर समय रहते उसे अस्पताल ले आते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed