{"_id":"f498dfb07fc4afc8682eb7fc418663b6","slug":"snake-and-dog-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप-कुत्ते की ऐसी लड़ाई कि खड़े हुए लोगों के रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप-कुत्ते की ऐसी लड़ाई कि खड़े हुए लोगों के रोंगटे
टीम डिजिटल/मेरठ
Updated Tue, 26 Nov 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप और नेवले की लड़ाई तो जगजाहिर है, लेकिन रविवार शाम एक सांप और कुत्ते का युद्ध देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
विज्ञापन
आधा घंटे तक चली जंग में भले ही कुत्ते ने सांप को मार दिया, लेकिन सांप के दंश से उसकी भी जान नहीं बची।
यह युद्ध देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जानी खुर्द निवासी रविंद्र का घर पूर्व दिशा में गांव के बाहर की ओर है।
बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व रविंद्र के घर के दरवाजे पर एक सांप निकल आया।
रविंद्र के पालतू कुत्ते ‘कालू’ ने सांप को देखकर भौंकना शुरू कर दिया और उस पर हमला कर दिया। इससे सांप को भागना पड़ा था।
इस बीच रविवार शाम रविंद्र अपने कुत्ते को घर के बाहर घुमा रहा था। इसी दौरान बराबर के खेत से निकलकर आए एक सांप ने कुत्ते पर हमला कर दिया।
दो तोला सोने की चेन पहन भागा पालतू कुत्ता
इस पर कुत्ता भी अलर्ट हो गया और रविंद्र के हाथ से छूटकर सांप से भिड़ गया। कभी कुत्ता बीस पड़ता तो कभी सांप, लेकिन अचानक कुत्ते ने सांप को अपने दांतों से पकड़ लिया और जमीन पर पटककर मसलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच सांप उसके मुंह से छूट गया और कुत्ते को बीस पड़ता देख पास पड़ी ईंटों में जा छुपा, लेकिन कुत्ते ने उसे उसमें से भी ढूंढ निकाला। इसके बाद फिर दोनों में युद्ध शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही कुत्ते ने सांप को मार डाला, लेकिन मरने से पहले उसने कुत्ते को कई जगह डस लिया। इससे कुत्ते की हालत बिगड़ गई।
रविंद्र ने पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। यह लड़ाई देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।
वहीं लोगों में यही चर्चा रही कि यह वही सांप था, जिसे एक सप्ताह पूर्व कुत्ते ने भगा दिया था।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां