{"_id":"dfa2fc42ee9fe50d3595207ac05a6e4a","slug":"snageet-natak-academy-awards-to-be-distributed-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बंटेंगे संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बंटेंगे संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Aug 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दी संस्थान, संस्कृत संस्थान और उर्दू अकादमी के रुके हुए पुरस्कारों के वितरण के बाद अब संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) के पुरस्कार बांटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
अकादमी के स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन पर सितंबर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होने की उम्मीद है। वर्ष 2003 व 2004 केपुरस्कार एक साथ बांटे जाएंगे।
उल्लेखनीय है,एसएनए में ये पुरस्कार करीब दस वर्षों से नहीं बंटे हैं। अंतिम बार 2002 में पुरस्कार बांटे गए थे।
इसके बाद कुछ राजनीतिक कारणों तो कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते पुरस्कार नहीं बंट सके। अफसरों की मानें तो अकादमी अवॉर्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
दो साल के रुके पुरस्कार एक साथ वितरित होंगे। सम्मानित होने वालों को 10,001 रुपये, ताम्रपत्र और अंगवस्त्र से अलंकृत किया जाएगा।
हालांकि, सम्मान राशि बढ़ाने के लिए कोशिशें हुईं लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। तैयारियों के अनुसार सितंबर से दिसंबर के मध्य पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार लाइटिंग व मेकअप की विधा में भी अवॉर्ड देने की संभावना है।
विज्ञापन
गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच आदि विधाओं में कुल 11 कलाकारों को अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जाता है। कलाकारों के चयन के लिए अकादमी पूर्व में पुरस्कृत हो चुके कलाकारों, अकादमी समिति के पदाधिकारियों, आकाशवाणी, दूरदर्शन, संस्कृति निदेशालय व उससे जुड़ी अकादमियों से आवेदन मांगती है।
विज्ञापन
इसके अलावा लोक विधाओं केलिए जिलाधिकारियों से कलाकारों के आवेदन मांगे जाते हैं। इन आवेदनों को चयन समिति के समक्ष पेश किया जाता है।