फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani will active again in amethi with new way

अमेठी में स्मृति का नया पैंतरा उड़ाएगा राहुल की नींद?

Fri, 21 Aug 2015 11:31 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
smriti irani will active again in amethi with new way

स्मृति ईरानी ने लोगों से मिलने और जनसंपर्क करने का नया तरीका निकाला है। अब वह लोगों से पेड़ लगवाने का संकल्प कराते हुए संपर्क करेंगी। प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत अमेठी के 25000 घरों में दखल कर चुकीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की नजर अब लोगों के दरवाजे पर है।

विज्ञापन


वे क्षेत्र के हर व्यक्ति के दरवाजे पर पांच पौधे लगवाएंगी। पौधे परिवार के बच्चों के नाम पर होंगे। इसके पीछे संदेश यह है कि पौधों की परवरिश बच्चों की माफिक की जाए। शुरुआत में इसके लिए पांच लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया है। बाद में यह संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए संसदीय क्षेत्र की प्रत्येक तहसील में सौ से डेढ़ सौ लोग गांव-गांव जाकर इसका सर्वे कर रहे हैं। कोशिश है कि 26 अगस्त को ट्रिपल आईटी में स्मृति ईरानी की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते लोकसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जीत का अंतर कम कर चुकीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी यहां अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगी हैं। पिछले साल दीपावली में महिलाओं को साड़ी वितरण के बाद उन्होंने बीते मई महीने में संसदीय क्षेत्र के 25000 परिवारों का प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा करवाया था।

जुड़ने की कई तरह से कोशिश

smriti irani will active again in amethi with new way

लोगों को बीमा की इस योजना से जोड़ने के लिए उन्होंने बीमे का पहला प्रीमियम खुद जमा किया था। बीमा के जरिए क्षेत्र के 25000 घरों में दखल कर चुकीं स्मृति ईरानी की नजर अब लोगों के दरवाजे पर है। योजना के तहत वे संसदीय क्षेत्र में पौधों का वितरण करेंगी। ये पौधे फलदार होंगे।

कोशिश होगी जिन्हें ये पौधे दिए जाएं वे इसका रोपण अपने घर के सामने करें। प्रत्येक परिवार को पांच पौधे दिए जाएंगे। परिवार वालों से कहा जाएगा कि वे पौधों का नामकरण बच्चों के नाम पर करें। इसके पीछे संदेश यह होगा कि पौधों की परवरिश बच्चों की माफिक की जाए।

शुरुआत में पांच लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अमेठी में नियोजित तैयारी चल रही है। इसके प्रबंधन का जिम्मा अमेठी के टीकरमाफी में स्थित ट्रिपल आईटी और कुछ समाजसेवियों को सौंपा गया है। ट्रिपल आईटी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 86 गांवों का सर्वे किया जा चुका है।

कोशिश है कि 26 अगस्त को ट्रिपल आईटी में स्मृति ईरानी की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हो। पौधों के वितरण के लिए अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में तीन महीने तक अभियान चलेगा।

पौधों की जड़ मजबूत होने के साथ स्मृति ईरानी लोगों के बीच अपनी जड़ें जमाने में कितनी सफल होंगी यह भले ही भविष्य पर निर्भर हो लेकिन एक बात तय है कि उनकी यह कोशिश एक बार फिर कांग्रेसियों की मुश्किल बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed