फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani slams akhilesh yadav

यूपी आईं मोदी की 'स्मृति', बोला अखिलेश पर हमला

Sun, 20 Jul 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Sun, 20 Jul 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
smriti irani slams akhilesh yadav

प्रदेश में हो रही रेप की वारदातों पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अखिलेश सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन


स्मृति ने मुलायम के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश सरकार सूबे में होने वाले हर क्राइम को नहीं रोक सकती।

शनिवार को अमेठी पहुंचीं स्मृति प्रदेश सरकार पर हमलावर रहीं।

उन्होंने सूबे में रेप की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए अखिलेश सरकार पर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों को किताबों तक सीमित रखने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

अपराधों को लेकर गंभीर नहीं सरकार

smriti irani slams akhilesh yadav

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अखिलेश सरकार पर सीधा हमला बोला।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्मृति ने प्रदेश में आए दिन हो रही रेप की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही।

उन्होंने सरकार पर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों को किताबों में कैद रखने का आरोप लगाते हुए उन्हें धरातल पर लागू करने की आवश्यकता जताई।

की मुलायम के बयान की निंदा

smriti irani slams akhilesh yadav

स्मृति ईरानी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की ओर से दिए गए उस बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया जिसमें कहा गया था कि अखिलेश सरकार राज्य में होने वाले हर क्राइम पर अंकुश नहीं लगा सकती।

स्मृति ने कहा कि मुलायम जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने यूपी की आखिलेश सरकार का बचाव करते हुए जवाब दिया था।

विज्ञापन

यह था सपा सुप्रीमो का बयान

smriti irani slams akhilesh yadav

सूबे की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मोहनलालगंज में गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मुद्दे पर कहा था कि ‘अखिलेश सरकार राज्य में होने वाले हर क्राइम पर अंकुश नहीं लगा सकती।

न ही उससे ऐसी उम्मीद की जाए। प्रदेश की आबादी 21 करोड़ है, ऐसे में सूबे में होने वाले हर अपराध को रोका नहीं जा सकता’।

मुलायम ने यह भी दावा किया था कि आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश में अपराध सबसे कम हैं। इस बयान के बाद सपा मुखिया फिर विवादों में घिर गए हैं।

राहुल को भी नहीं बख्‍शा

smriti irani slams akhilesh yadav

लोकसभा चुनाव के दौरान विकास के मुद्दे पर प्रति दिन राहुल गांधी से एक सवाल करने वाली स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें मौका मिला है कि वे स्वयं अपने सवाल का जवाब दे सकें।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से वे इस बात की कोशिश करेंगी कि लोगों को उन समस्याओं से निजात मिल सके, जिससे जुड़े सवाल वे राहुल गांधी से किया करती थीं।

उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थीं लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सकी ‌थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed