फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani's one day Amethi visit on 28 August.

28 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी जाएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Mon, 26 Aug 2019 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani's one day Amethi visit on 28 August.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

केंद्रीय महिला व बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी 28 अगस्त बुधवार को अमेठी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा एक दिवसीय होगा। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के अलावा गौरीगंज के चौहनापुर गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुबह 10:45 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ से अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगी। उनका हेलीकॉप्टर 11:15 बजे नवोदय विद्यालय के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से दरपीपुर जाएंगी और नंद घर का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद 12  बजे वे चौहनापुर पहुंचेंगी और जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर का भूमि पूजन करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगी। यहां आयोजत जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री एक बजे सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह ब्लॉक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतोह में कई योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के बाद स्मृति करहिया बाजार में आरुषि इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद साढ़े तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने एक दिवसीय दौरे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed