फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani replies to priyanka gandhi

स्मृति प्रियंका पर तो बरसीं ही, राहुल के जीजाजी को भी नहीं छोड़ी

Tue, 15 Apr 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Apr 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
smriti irani replies to priyanka gandhi

भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने वरुण पर की गई प्रियंका वाड्रा की टिप्पणी को उनकी हताशा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर वरुण राह भटक गए हैं तो प्रियंका ही बता दें कि उनका सही रास्ता क्या जीजा जी (राबर्ट वाड्रा) वाला है।

विज्ञापन


सोमवार को वे शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने वह काम किया जो अभी तक किसी भी सरकार ने नहीं किया था।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ घोटाले और भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की देन है। इसके खिलाफ देशवासियों में गुस्सा है। राहुल गांधी के नामांकन में आई प्रियंका वाड्रा के वरुण गांधी के राह से भटकने के बयान पर उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रियंका को वरुण की याद क्यों नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर सीट से लड़ रहे वरुण से राहुल गांधी को खतरा दिख रहा है। इसलिए उनके बारे में ऊटपटांग बातें की जा रही हैं।

हार की संभावना से प्रियंका बौखलाईं

smriti irani replies to priyanka gandhi

स्मृति ईरानी ने सवाल उठाया कि टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला घोटाला सहित केंद्र की संप्रग सरकार में हुए घोटाले की राह पर वरुण चलें तो क्या ठीक होगा या फिर जीजा जी (राबर्ट वाड्रा) की राह ठीक है।

प्रियंका वाड्रा को यह भी साफ करना चाहिए। नसीहत देने से अच्छा है कि प्रियंका खुद सही रास्ते का चयन करें। भाजपा प्रत्याशी का दावा था कि राहुल चुनाव हार रहे हैं, ऐसे में प्रियंका की बौखलाहट जायज है।

उन्होंने कहा कि वे 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बीजेपी के एक नेता के मुताबिक, 'वरुण ने सकारात्मक नजर‌िए से अपना चुनाव प्रचार किया है।

उन्होंने गांधी परिवार को बेवजह किसी विवाद में नहीं घसीटा है और क्योंकि सुल्तानपुर में कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल है इसलिए प्रियंका का यह बयान महज उनकी छटपटाहट को दर्शाता है।'

वरूण को गलत कहने पर मेनका नाराज

smriti irani replies to priyanka gandhi

प्रियंका के इस बयान पर वरुण ने भले ही ‌चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनकी मां मेनका गांधी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'यह तो देश तय करेगा कि गलत रास्ते पर कौन है।'

मेनका ने कहा कि अगर देश की सेवा गलत रास्ते पर जा रही है तो गलत रास्ते पर कौन गया है, ये देश ही तय कर लेगा।

प्रियंका ने वरूण पर बयान तब दिया था जब वह राहुल गांधी के नामांकन करने के दिन अमेठी में थी।

प्रियंका ने वरूण के बहाने पूरी भाजपा को गलत बताने का प्रयास किया। वरूण को सही करने के लिए उन्होने जनता से अपील की।

ये था पूरा बयान

smriti irani replies to priyanka gandhi
महज ढाई मिनट की इस वीडियो क्लिप में पहली बार प्रियंका गांधी को अपने चचेरे भाई वरुण गांधी पर हमला बोलते हुए देखा गया।

वह पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रही हैं कि यह सच है कि वरुण उनके छोटे भाई हैं, लेकिन वह अपनी राह से भटक गए हैं। अब ये लोगों की जिम्मेदारी है कि उन्हें वापस सही राह पर लाएं।

यह मीटिंग बंद दरवाजों में मुंशीगंज के गेस्ट हाउस में हुई थी। इसमें प्रियंका ने यह भी कहा कि भले ही वो मेरे भाई हैं और सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आप उन्हें गांधी मत समझिए।

गांधी परिवार ने देश के लिए अपना खून बहाया है। उन्हें यह समझना होगा कि राजनीति तोड़ने वाली नहीं हो सकती, इससे लोगों को जोड़ना जरूरी है।

वरूण आज करेंगे नामांकन

smriti irani replies to priyanka gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सुल्तानपुर से प्रत्याशी वरुण गांधी जिले के 10 दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे। वे आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

अमहट स्थित हवाई पट्टी पर दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे अपने विशेष विमान से उतरने के बाद वरुण गांधी सीधे अपने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे।

आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नामांकन तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद वे डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पालिका की ओर से गेट पर पिलाए जा रहे शर्बत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

मंगलवार को करीब 11 बजे वरुण गांधी नामांकन के लिए शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकलेंगे। उनके बारे में प्रियंका वाड्रा द्वारा दिए गए बयान पर वरुण गांधी ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed