फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani reached Amethi tour, said- Rahul Gandhi grabbed farmers' land

अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी ने हड़प ली किसानों की जमीन

Fri, 25 Dec 2020 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Dec 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani reached Amethi tour, said- Rahul Gandhi grabbed farmers' land
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर सिंहपुर ब्लॉक के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। कहा कि अमेठी के किसानों की जमीन राहुल गांधी ने हड़प ली। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उन्हौने कहा कि वर्ष 2014 में जब मैं यहां आई तो अमेठी के विकास की वास्तविकता सामने आई। कहा कि वर्षों से जिस पर परिवार ने सत्ता में राज किया ,उसके राज में अमेठी का किसान खाद के लिए लाठियां खा रहा था। स्मृति ने कहा कि जब प्रदेश में दूसरी सरकारें थी, तब यहां का किसान मेरे पास आकर कहता था कि दीदी यहां खाद की रैक उतरवा दीजिये।
विज्ञापन


उन्हौने कहा कि 2014 में हम चुनाव हारने के बाद भी बचनबद्ध थे और आपकी एक आवाज पर पन्द्रह दिन के अंदर अमेठी में खाद की रैक पहुंच गई। उन्हौने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि वो झूठ बोलकर देश भर में किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की सत्ता में खाद की लाइन में खड़े किसानों पर लाठी चलवाई जाती थी। उन्हौने राहुल गांधी  पर सम्राट सायकिल की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि छह साल से जमीन लौटाने के लिए संघर्ष चल रहा है, लेकिन राहुल  पर कोई असर नही हो रहा। उन्हौने राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बता दे कि अपने राज में उन्होने कितने पाप किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार में बना कृषि विज्ञान केंद्र बना। कहा कि पहली बार अमेठी कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना कांग्रेस नही मोदी सरकार में बना। कहा कि एमएसपी पर फसल खरीद कर किसानों को मोदी और योगी की सरकार ने लाभ दिलाया। कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधे किसानों के खाते में पैसा भेजकर किसानों को सीधा लाभ दिया। कहा कि कोरोना काल मे मोदी योगी के नेतृत्व में हम सबने गांव गांव जाकर जनता के लिए काम किया।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। स्मृति ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री आवास पर योगी से मुलाक़ात कर अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से जुड़े मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed