फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani criticizes rahul gandhi

'दो साल में अमेठी को बदल कर रख देंगे'

Sun, 04 May 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
smriti irani criticizes rahul gandhi
अमेठी में कांग्रेस को चुनौती दे रही स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए अपना विकास मॉडल जनता के सामने रखा। स्मृति के अनुसार अमेठी का विकास तभी हो सकता है जब मोदी प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन


स्मृति ने कहा कि बीते 10 वर्षों से राहुल गांधी अमेठी में गरीबी हटाने का नारा देते हैं लेकिन आज तक गरीबी को परिभाषित नहीं कर सके।

वे शनिवार को क्षेत्र के करथुनी पूरब/पश्चिम, माना मदनपुर समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं।
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने आज तक विकास के नाम पर क्षेत्र के लोगों को सिर्फ धोखा दिया है।

चुनाव के समय परिवार और भावनाओं की दुहाई देकर अमेठी की जनता को छलने की कोशिश की है। यदि अमेठी के लोग विकास देखना चाहते हैं तो इस बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। वे यहां से सांसद बनीं तो अमेठी का विकास मात्र दो वर्ष के भीतर देखने लायक होगा।
विज्ञापन

पहले राहुल ने बोला हमला

smriti irani criticizes rahul gandhi

वहीं नामांकन के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने अमेठी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी प्रत्याशियों पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि यहां लोग सबको टोपी पहना रहे हैं। टोपी पहनाने का मतलब सभी जानते हैं। आए हैं चले जाएंगे। भाजपा महिलाओं के पीछे भागती है और उनकी निगरानी करवाती है।
 
शहर के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महाचौपाल में राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि दिल का है। दिल के रिश्ते से खिलवाड़ करने वालों को अमेठी सबक जरूर सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि सबकी जरूरतें पूरी होनी चाहिए। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने एवं हिंदुस्तान की प्रगति में हर वर्ग के लोगों के शामिल होने में विश्वास रखती है।

भाजपा करती है निगरानी

smriti irani criticizes rahul gandhi

राहुल ने कहा ‌कि कांग्रेस महिला सशक्तीकरण पर जोर देती है। महिलाएं खेतों में काम करती हैं। हमें शक्ति देती हैं जबकि भाजपा महिलाओं के पीछे भागती है, उनकी निगरानी करवाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को शक्ति नहीं बल्कि इज्जत देना सीखे। कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 13 लाख महिलाओं को समूह के जरिए रोजगार से जोड़ा गया।

70 हजार करोड़ किसान बैंकिंग की सुविधा ले रहे हैं। कोई खाली पेट न सोए इसके लिए भोजन का अधिकार, काम की गारंटी मनरेगा योजना, किसानों की कर्ज माफी जैसी योजनाएं कांग्रेस ने दी।

इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे गरीबों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था, बुजुर्गों को पेंशन जैसी कई योजना कांग्रेस के मेनिफेस्टो में है।

विज्ञापन

फिर गुजरात पर निशाना

smriti irani criticizes rahul gandhi

राहुल ने कहा कि गुजरात की उपजाऊ जमीन किसानों से छीनकर नरेंद्र मोदी ने सिर्फ एक उद्योगपति अदाणी को एक रुपये वर्ग मीटर की दर से दे दी।

उद्योगपति उसे आठ सौ रुपये वर्ग मीटर की दर से बेच रहा है। 40 हजार करोड़ रुपये का फायदा सिर्फ एक व्यक्ति को दिया गया। गुजरात में किसान उपेक्षित हैं।

वहां के किसानों की हालत बदतर हो गई है। कांग्रेस ने 15 हजार करोड़ लोगों के जीवन में सुधार करते हुए उन्हें गरीबी से बाहर निकाला। गुजरात, बंगलुरु, महाराष्ट्र में यूपी के लोगों से भेदभाव कर इन पर हमला किया जाता है।

भाजपा देश की एकता की बात नहीं करती, जबकि हम भाईचारे की बात करते हैं। इससे पहले शहर पहुंचने पर राहुल का शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed