फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani attacked Gandhi family and said there are no facilities in Amethi

स्मृति ईरानी का तंज: जिस क्षेत्र ने देश को पीएम दिया वही सुविधाओं से वंचित, मोदी राज में होगा अमेठी का विकास

Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
सार

सराय बरबंड गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद ने कहा कि कांग्रेस के राज में संसदीय क्षेत्र की जनता आवास, प्रशासन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही। कहा कि जो अमेठी के इतिहास में नहीं हुआ है, आज वह नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली सरकार में हो रहा है।

विज्ञापन
Smriti Irani attacked Gandhi family and said there are no facilities in Amethi
बच्चों को दुलराती स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निशाने पर एक बार फिर गांधी परिवार रहा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र ने कांग्रेस को सशक्त बनाया हो और पीएम दिया हो। वहां की जनता विकास व अन्य योजनाओं से वंचित रहे, इससे बड़ी बात और क्या होगी। सराय बरबंड गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद ने कहा कि कांग्रेस के राज में संसदीय क्षेत्र की जनता आवास, प्रशासन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही। कहा कि जो अमेठी के इतिहास में नहीं हुआ है, आज वह नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली सरकार में हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज संसदीय क्षेत्र में 80 हजार से अधिक लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है। अब तक स्वास्थ्य कैंपों में 11,504 लोगों का इलाज हुआ। कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अब प्रधानमंत्री ने पांच वर्ष के लिए और मुफ्त राशन बढ़ा दिया है जो मिलेगा। कहा कि गांव जिले के माध्यम से देश को विकसित भारत बनाना है।
विज्ञापन


सीएमओ साहब, बच्चे को देखिए, इलाज का इंतजाम कराइए
 गौरीगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे का वक्त। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांट रही थीं, तभी गौरीगंज नगर पलिका के वार्ड नंबर 23 निवासी अमीना खातून अपने आठ वर्षीय बेटे मोहम्मद असरफ को लेकर पहुंचीं। कहा कि बेटे के दिल में छेद है। आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से बेटे का इलाज नहीं हो पा रहा है। यह सुनकर केंद्रीय मंत्री ने सीएमओ से कहा कि आप खुद इस बच्चे के इलाज का प्रबंध करिए। कार्ड बनवाइए, अच्छे डॉक्टर से इलाज कराइए। कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान कार्ड धारक राम मिलन से हालचाल पूछा। कहा कि राम मिलन जी अब कैसे हैं। कोई दिक्कत तो नहीं। राम मिलन ने कहा कि सरकार के आयुष्मान कार्ड से उसका ऑपरेशन हो गया और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। स्थानीय सांसद ने गौरीगंज नगर पलिका के जीजीआईसी परिसर, धनीजलालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय और नरसिंहभानपुर स्थित विद्यालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed