{"_id":"5d6579418ebc3e93cd66956f","slug":"smriti-irani-amethi-visit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
Wed, 28 Aug 2019 01:03 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में बुधवार को पहुंचेंगी। वे छतोह मोड़ के मैदान में सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान वे क्षेत्रीय लोगों को छतोह ब्लॉक के भवन समेत कई परियोजनाओं का तोहफा देंगी। उनकी आगमन की तैयारियों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
डीएम नेहा शर्मा मंगलवार देर शाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और मातहतों से तैयारियों के बारे जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी, एसडीएम आशीष सिंह, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने ईरानी के आगमन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन