फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani aggressive on rahul gandhi in amethi

आप लोगों से झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधीः स्मृति ईरानी

Tue, 12 May 2015 07:02 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
smriti irani aggressive on rahul gandhi in amethi

एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर मेगा फूड पार्क के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए जितनी भूमि चाहिए थी, उसे नहीं मिली।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मेगा फूड पार्क का उद्घाटन कर लोगों को भ्रमित किया। वे गौरीगंज में मीडिया से मुखातिब थीं। यहां के बाद वे अमेठी के महसो गांव पहुंचीं। बीते दिनों फसल बर्बादी के सदमे से यहां एक किसान की मौत हो गई थी। स्मृति ने किसान के आश्रित को २५ हजार रुपये सहायता का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरगला रही है कांग्रेस

smriti irani aggressive on rahul gandhi in amethi

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस पार्क के नाम पर पूरी कांग्रेस हंगामा कर लोगों को बरगला रही है वह दरअसल झूठ की बुनियाद पर खड़ा था। मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए संबंधित कंपनी को जितनी भूमि की आवश्यकता थी उतनी मुहैया नहीं कराई गई।

कंपनी को आठ बार एक्सटेंशन दिया गया। इसके बाद कंपनी ने स्वयं प्रोजेक्ट लगाने से इंकार कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमीन नहीं होने की वजह से कंपनी के पीछे हटने के बावजूद राहुल गांधी ने न सिर्फ वर्ष २०१३ में पार्क का शिलान्यास कर लोगों को भ्रमित किया बल्कि अब उस पर राजनीति कर रहे हैं।

गौरीगंज के बाद स्मृति ईरानी महसो गांव पहुंची। इस गांव में बीते दिनों किसान रामसेवक (५२) की फसल बर्बादी के सदमे से मौत हो गई थी। उन्होंने किसान के परिवारीजनों को २५ हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। महसो के बाद उनका काफिला गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम गांव के लिए रवाना हो गया।

फिर अमेठी आने का वादा

smriti irani aggressive on rahul gandhi in amethi

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर वे २६ मई को दोबारा अमेठी आएंगी। इस दिन वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र के बीपीएल सूची में शामिल पांच-पांच हजार लोगों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराएंगी और सभी का पहला प्रीमियम अपने पास से जमा करेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में मिला प्रेम व सम्मान उनके लिए बहुमूल्य है। इसका कर्ज चुकाने के लिए वे बराबर अमेठी आती रहेंगी। यहां के लोगों के सुख-दुख में शामिल होती रहेंगी।

उधर अमेठी कस्बे में पहुंचने पर कुछ कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी को काले झंडे दिखाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने कांग्रेसियों के नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed