फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smog in lucknow air after delhi

यूपी के इन शहरों की हवा कर सकती है आपको बीमार, लखनऊ तीसरे नंबर पर

Thu, 09 Nov 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
smog in lucknow air  after delhi
शहर में छायी धुंध

दिल्ली के बाद अब यूपी के शहरों की हवा भी जहरीली हो चुकी है। मंगलवार को मुरादाबाद की हवा में प्रदूषण स्तर दिल्ली से अधिक रहा, जबकि बुधवार को लखनऊ, मुरादाबाद और नोएडा का वायु प्रदूषण स्तर दिल्ली के आसपास आंका गया।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में आए बदलाव और स्थिर हुई हवा ने पूरे प्रदेश को वायु प्रदूषण और धुंध की चपेट में ला दिया है। हवा के स्थिर होने की वजह से प्रदूषण बढ़ाने वाले धूल और हानिकारक गैसों के कण छंट नहीं पा रहे हैं। ऐसे में वैज्ञानिक अब सेहतमंद लोगों के भी बीमार होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट में देश में सबसे अधिक प्रदूषण दिल्ली में रहा। वहीं यूपी में नोएडा वायु प्रदूषण के मामले में तीसरे नंबर पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक हुई तीन शहरों की हवा

smog in lucknow air  after delhi
शहर में बढ़ता प्रदूषण

सीपीसीबी के मुताबिक यूपी में एक्यूआई स्तर 400 से अधिक वाले तीन शहर हैं। इनमें नोएडा (469), मुरादाबाद (439), लखनऊ (430) शामिल हैं। इनके अलावा आगरा (394) और गाजियाबाद (372) भी बहुत खराब हवा की श्रेणी में आने के बाद अब 400 एक्यूआई के नजदीक पहुंच चुके हैं।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की तादाद

smog in lucknow air  after delhi
airpolution
एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंचने की वजह से यूपी के तीन बड़े शहरों की हवा इस समय खतरनाक हो चुकी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह हवा सामान्य व्यक्ति को भी संपर्क में लंबे समय तक रहने पर बीमार बना सकती है। इसमें आंखों में जलन और सांस की बीमारी से लेकर हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली और एनसीआर के अस्पतालों में सांस की तकलीफ वाले मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मरीजों में जीवन के लिए खतरनाक स्थिति भी बन सकती है। अस्पतालों में अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर (सीओपीडी) और हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed