फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smiles returned when house tax increased by eight times and reduced

Lucknow News: आठ गुना तक बढ़ा गृहकर कम हुआ तो लौटी मुस्कान

Sat, 19 Oct 2024 05:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Smiles returned when house tax increased by eight times and reduced
लखनऊ। गृहकर की गड़बड़ियां दूर करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में आठ गुना तक हाउस टैक्स कम हुआ तो भवनस्वामी चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटे। सुबह 10 से दोपहर करीब दो बजे तक चले कैंप में आईं सभी 99 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने भवनस्वामियों की शिकायतों को सुनकर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।



मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि सबसे अधिक 22 शिकायतें जोन एक से आईं। सबसे कम पांच शिकायतें जोन आठ की रहीं। जोन दो से 12, तीन से 10, पांच में 11, छह में 12 और सात से 18 शिकायतें आईं। गृहकर कम होने से भवनस्वामियों का जलकर भी कम हो जाएगा। इसके लिए वे जलकल विभाग में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गृहकर नामांतरण आवेदन निरस्तीकरण में देरी पर हंगामा

शिविर में राजाजीपुरम के आशीष चटर्जी ने गृहकर नामांतरण आवेदन निरस्त किए जाने में देरी को लेकर हंगामा किया। बताया कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था, पर उन्हें ऑफिस में बुलाया जा रहा है। इस पर जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि आवेदन निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए वजह देनी होती, जो आवेदक पहले नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed