{"_id":"69efcce63eab9c790805ce17","slug":"smart-meters-farmers-protest-against-privatization-memorandum-lucknow-news-c-13-lko1070-1712008-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्मार्ट मीटर, निजीकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्मार्ट मीटर, निजीकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। स्मार्ट मीटर योजना की वापसी और बिजली विभाग के निजीकरण पर रोक की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को तहसील सदर परिसर में किसानों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
क्रांतिकारी किसान यूनियन और अन्नदाता किसान यूनियन के संयुक्त बैनर तले हुए प्रदर्शन में किसानों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर और निजीकरण की नीति से किसानों, मजदूरों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। ज्ञापन में किसानों ने स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने, बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया पर पूर्ण रोक लगाने, बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने, नोएडा समेत अन्य क्षेत्रों में आंदोलनरत मजदूरों की मांगें मानते हुए उन पर हो रहे दमन को बंद करने आदि की मांग शामिल रही।
प्रदर्शन के दौरान विद्युत संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश में 500 से अधिक दिनों से बिजली के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन जारी है। इस दौरान क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एकादशी यादव, अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष केशवराम गौतम, पीके दीक्षित, विशंभर दयाल, दिनेश कुमार रावत, गोकर्ण यादव, मोहम्मद हफीज, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, ब्रह्मा देवी, फरीदा, मंजू गौतम, काशीराम गौतम आदि मौजूद रहे।