फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart class inaugurated at Amariya Primary School in Pilibhit

Lucknow News: पीलीभीत के अमरिया प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

Wed, 03 Dec 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Smart class inaugurated at Amariya Primary School in Pilibhit
पीलीभीत के अमरिया प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण
लखनऊ। एनवायरमेंट वॉरियर्स अभियान के तहत मंगलवार को हुए कार्यक्रम में पीलीभीत की अमरिया तहसील के हुसैन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास ग्रामीण बच्चों को वैश्विक स्तर की डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का माध्यम है, जो उनकी जिज्ञासा और क्षमता को नई दिशा देती है। एक स्मार्ट क्लास पूरी पीढ़ी बदलने की ताकत रखती है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी संदेश दिया गया। जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल व बच्चों को स्टेशनरी दी गई। विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर के हर विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित करने का लक्ष्य है। जिन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास चाहिए, उनके प्रबंधक, प्रधानाचार्य, प्रधान अध्यापक उनके कार्यालय को इसके लिए पत्र दे सकते हैं। इस मौके पर प्राचार्य प्रबल प्रताप सिंह, मुनीश पाठक, हेमलता, ऋषिपाल सिंह, मो. अफसर, फराह जाफरी, चंद्रपाल व पूर्व प्रधान खेमकरणलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed