स्मार्ट सिटी योजना : एक माह में फाइनल करने होंगे 834 करोड़ के टेंडर, मार्च तक 420 करोड़ होंगे खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सुविधाओं और कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाने के लिए 834 करोड़ रुपये के टेंडर और वर्क आर्डर जारी करने का काम दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मार्च तक स्मार्ट सिटी के लिए बजट के शेष 420 करोड़ भी खर्च किए जाएंगे। अभी तक 117 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
प्रदेश भर के स्मार्ट सिटी शहरों की समीक्षा को आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राजधानी को लेकर नगर आयुक्त को ये निर्देश दिए। लखनऊ स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय स्मार्ट सिटी मिशन के सचिव ने निर्देश दिए कि योजना में जो भी काम होने हैं उनके टेंडर जारी करने का काम दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
अभी 244 करोड़ के टेंडर के साथ वर्क आर्डर भी जारी हो चुके हैं। 400 करोड़ के टेंडर प्रक्रिया मेे हैं। इसके अलावा 150 करोड़ रुपये संरक्षित ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए संस्कृति विभाग को दिए जा रहे हैं। वहीं, 60 करोड़ रुपये के काम लेसा कराएगा। इसमें स्काडा सिस्टम बनाने और स्मार्ट मीटरिंग का काम होना है। इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से 33 करोड़ का बजट दिया जाएगा।
कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
स्मार्ट सिटी योजना में कैसरबाग में बनाए कमांड कंट्रोल सेंटर का शनिवार को केंद्रीय मिशन निदेशक कुणाल कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के आईटीएस ब्लॉक और इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम ब्लॉक को देखा।
उन्होंने नगर आयुक्त और महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी एसएफ जैदी से कहा कि काम तो ठीक है, पर अब इस पर जोर होना चाहिए कि इस सिस्टम का कितना फायदा शहरवासियों को मिलता है। योजना की सफलता तभी है जब उसका पूरा लाभ लोगों को मिले। उन्होंने कमांड कंट्रोल सेंटर के कामों को पूरा कर जल्द से जल्द चालू करने को भी कहा।
जल्द शुरू होने वाले 420 करोड़ के काम
-110 स्कूल-कॉलेज के बाहर सर्विलांस सिस्टम लगेगा।
- स्मार्ट पार्किंग सॉल्यूशन का काम होगा।
- शहर में 12 स्थानों पर मॉर्डर्न पुलिस कियास्क बनेगा।
- कूड़ा, पड़ावघरों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सिस्टम में क्यूआर कोड सिस्टम और सेंसर बिंस लगेगा
यह काम भी हैं शामिल
- हाथी पार्क में 1.5 एमएलडीए का वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट लगेगा।
- स्मार्ट पब्ल्कि टॉयलेट, स्मार्ट हेल्थ सेंटर, स्मार्ट रोड बनाई जाएंगी।
- स्मार्ट सिटी एरिया में 34 स्कूलों का सुदृढ़ीकरण होगा।
- सात पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ स्मार्ट बस शेल्टर बनाए जाएंगे।
- कलेक्ट्रेट में पार्किंग बनाई जाएगी।
- रोड स्वीपिंग उपकरण खरीदने के साथ ईईएसल लाइटिंग का काम होगा।
- सिटी ब्रांडिंग की जाएगी।
दिसंबर में स्मार्ट सिटी योजना के 834 करोड़ के टेंडर और वर्क आर्डर जारी हो जाएंगे। करीब 420 करोड़ रुपये के टेंडर इस समय प्रक्रिया में हैं। यह प्रयास है कि 15 दिसंबर तक कमांड कंट्रोल सेंटर के आईटीएमएस सेंटर को चालू कर दिया जाएगा। - इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त