फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   small markets for footpath vendors

अब फुटपाथ पर नहीं सजेंगी दुकानें

Thu, 08 Aug 2013 08:12 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
small markets for footpath vendors

शहर में अब पटरी दुकानदारों के लिए छोटे-छोटे बाजार विकसित किए जाएंगे,

विज्ञापन
जिससे फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जा सके और गरीबों का रोजगार भी न छिने।


इसके लिए सभी प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में सर्वे का काम शुरू होगा। उसके बाद वहां पर पटरी दुकानदारों का पंजीकरण किया जाएगा।


इसके अलावा एलडीए और आवास विकास को नगर निगम एक बार फिर कॉलोनी के अंदर ही वेंडिंग जोन बनाने के लिए पत्र लिखेगा ताकि सब्जी-फल व मांस-मछली बेचने वालों और मोची-धोबी का काम करने वालों को वहां बसाया जा सके।


नगर विकास मंत्री अध्यक्षता में मंगलवार को फेरी नीति को लेकर पटरी दुकानदारों के राष्ट्रीय संगठन नासवी के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें नगर विकास मंत्री ने साफ किया था कि फुटपाथ का उपयोग उसी रूप में किया जाएगा, जिसके लिए वह बने हैं।

फुटपाथ पर दुकानों के कारण अतिक्रमण बढ़ रहा है और सड़क जाम की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए उन्हें स्थाई दुकान बनाकर देने की बात कही थी।


मंत्री ने पटरी दुकानदारों को इस तरह से व्यवस्थित करने को कहा है, जिससे उनका रोजगार भी प्रभावित न हो और फुटपाथ पर अतिक्रमण भी न हो।


इस बारे में नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह का कहना है कि फुटपाथ पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सर्वे का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed